बोल्ड और एरॉटिक सीन्स से भरपूर ‘हेट स्टोरी’ सीरीज की चौथी फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में चॉकलेटी हीरो का पहला लुक सामने आ गया है। इंस्टाग्राम पर अपलोड हैं ये तस्वीरें...
पढ़ें- नवरात्रि पर काजोल का फैंस को तोहफा, सोशल मीडिया पर डाला ऐसा वीडियो
फिल्म की शूंटिग लंदन में शुरू हो चुकी है। हाल ही में इस फिल्म में करन का पहला लुक सामने आया है। दरअसल करन ने फिल्म में अपने लुक को इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करके फैंस के साथ शेयर किया है।
हेट स्टोरी की अब तक की तीनों फिल्में हिट रही हैं। फिल्म की कहानी सस्पेंस और फीमेल लीड की बोल्डनेस के लिए पहचानी जाती है। अपने बोल्ड और बिंदास कंटेंट की बदौलत पिछली तीनों फिल्मों ने टिकट खिड़की पर दर्शकों को खूब खींचा।
हैंडसम हंक करन वाही ने अपनी फोटो में एक लंबा कोट पहना हुआ है। वो इस फोटो में स्मोंकिंग कर रहे हैं। अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "Shoot days... #movie #photoshoot #vivaan #hatestory4 Picture courtsey : @vivanbhathena"
फिल्म के निर्माता भूषण कुमार हैं और डायरेक्टर विशाल पांड्या हैं। इतना ही नहीं फिल्म में उर्वशी रौतेला के अलावा पंजाबी एक्ट्रेस इहाना ढिल्लो भी नजर आएंगी। बता दें कि इससे पहले आई फिल्म हेट स्टोरी में पाओली डैम, सुरवीन चावला, जरीन खान और डेजी शाह अपने बोल्डनेस के जलवे बिखेरे थे।