टीवी अभिनेता करण कुंद्रा (Karan Kundrra) बीते दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहे हैं। साल 2020 में करण का अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) के साथ ब्रेकअप हो गया था। जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी थी। साथ ही अनुषा ने करण पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था। काफी लंबे समय के बाद इस पूरे मामले पर करण कुंद्रा ने चुप्पी तोड़ी है।
2 of 5
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान करण ने बताया कि ‘मैं इतने लंबे समय से चुप इसलिए रहा क्योंकि अपने रिश्ते को लेकर मेरे मन में जो सम्मान था, उसे मैं बरकरार रखना चाहता था। मैं भी कई चीजों को घुमा-फिरा कर बता सकता था लेकिन मैं ऐसा हूं ही नहीं। उन्होंने (अनुषा) जो भी बताया वो उनका दृष्टिकोण था। कभी-कभी मुझे बातें सुनकर हंसी आ जाती है। मुझे नहीं पता कि कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के लिए अपने मन में इतनी नफरत कैसे रख सकता है। हम दोनों ने साढ़े तीन साल तक एक खूबसूरत रिश्ता साझा किया था।’
3 of 5
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा आगे कहते हैं, ‘मैंने अनुषा से बहुत कुछ सीखा है। लेकिन जब मैं अपने करियर में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा हूं तो मेरे खिलाफ इस तरह के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं? जिस इंसान के साथ मैं एक खूबसूरत रिश्ते में था, वह मेरे ऊपर इतने गंभीर कैसे आरोप लगा सकती हैं?
4 of 5
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे करण बताते हैं, ‘मेरे अनुसार, हम एक साल पहले ही अलग हो गए थे। एक रिश्ते में कई बातों पर विचार किया जाता है और हम सभी का जीवन को लेकर अलग दृष्टिकोण होता है। हम दोनों ने भी अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सब खराब हो गया। एक रिश्ते में ये बात मायने रखती है कि, आप कैसे समस्याओं से निपटते हैं। मैं लड़ाई-झगड़ों में विश्वास नहीं रखता हूं और लोगों के विश्वास को तोड़ने की कोशिश भी नहीं करता हूं। मैं लाइफ को पॉजिटिव होकर देखता हूं और हमेशा अपने काम पर ध्यान देता हूं।’
5 of 5
करण कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं करण से अलग होने के बाद अनुषा दांडेकर जेसन शाह को डेट कर रही हैं। इस बात की पुष्टि जैसन ने खुद एक तस्वीर साझा कर की थी। दूसरी तरफ करण से यह सवाल किया गया कि क्या आप जीवन में आगे बढ़ गए हैं तो इसपर करण कहते हैं, ‘मैं सिंगल हूं। मुझे नहीं लगता है कि, मैं मूव ऑन कर पाया हूं लेकिन मुझे खुशी है कि मैं अपने परिवार के करीब आ गया हूं।