{"_id":"5bd67ab7bdec2269c544b61c","slug":"karan-johar-wants-to-see-ranveer-singh-deepika-padukone-and-ranbir-kapoor-in-kuch-kuch-hota-hai-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कुछ कुछ होता है' के रीमेक पर करण जौहर का खुलासा, शाहरुख-काजोल नहीं ये एक्टर्स हैं पहली पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कुछ कुछ होता है' के रीमेक पर करण जौहर का खुलासा, शाहरुख-काजोल नहीं ये एक्टर्स हैं पहली पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी अभिनत फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को 20 साल पूरे हो चुके हैं। इसको बॉलीवुड की सदाबहार फिल्मों में से एक माना जाता है। वहीं अब इस फिल्म के रीमेक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जो शाहरुख सहित करण जौहर के फैंस को भी हैरान कर सकती है। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का निर्देशन करण जौहर ने किया था।
karan johar
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो करण जौहर ने हाल ही में खुलासा किया है कि अगर वह 'कुछ कुछ होता है' कि रीमेक यानी 'कुछ कुछ होता है 2' बनाते हैं तो इस बार उनकी फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी नहीं बल्कि स्टाक किड नजर आएंगे। जी हां करण जौहर ने कहा कि अगर वह रीमेक बनाते हैं तो उनकी इस फिल्म में इस बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
Ranveer Singh and Ranbir Kapoor
- फोटो : file photo
यह बात करण जौहर ने अपने चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में कही है। इस शो के दूसरे एपिसोड में बॉलीवुड के खिलजी यानी रणवीर सिंह और अक्षय कुमार पहुंचे। इस दौरान करण जौहर ने अक्षय और रणवीर से ढेर सारी बातें की। शो में रणवीर सिंह ने करण जौहर से पूछा कि अगर वह साल 1998 की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का रीमेक बनाते हैं तो वह किसको कास्ट करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
करण जौहर
- फोटो : file photo
करण जौहर ने यह भी बताया कि 'कुछ कुछ होता है 2' के लिए पहले उन्होंने रणबीर कपूर ,आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के साथ जाह्नवी कपूर को कास्ट करने का मन बनाया था। लेकिन बाद में किसी ने उन्हें सलाह दी कि जाह्नवी की जगह पर कोई दूसरी हीरोइन को लें तो और भी ज्यादा बेहतर रहेगा। इसके बाद उन्होंने दीपिका पादुकोण को 'कुछ कुछ होता है 2' के लिए लेने का मन बनाया है। हालांकि करण जौहर ने यह नहीं बताया है कि 'कुछ कुछ होता है 2' कब बनेगी।
विज्ञापन
karan johar
- फोटो : social media
आपको बता दें कि करण जौहर जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म 'तख्त' अगले साल तक रिलीज होगी। बीते दिनों करण जौहर ने इस फिल्म की घोषणा की थी। इसके बाद से करण जौहर और अन्य स्टार के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।