करण जौहर आज के दौर के बेहतरीन फिल्म निर्माता और निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं जो कि सुपरहिट रही हैं। करण को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी है। हालांकि करण पर नेपेटिज्म का भी आरोप लगता रहा है, खैर उनको इन सब बातों से कोई खास फर्क पड़ता नजर नहीं आता है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनका काफी बड़ा फैन बेस है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करण जौहर ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की थी। चलिए आपको बताते हैं।
2 of 5
शाहरुख खान-करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने बॉलीवुड में अपना एक बड़ा नाम बनाया है। निस्संदेह वह आज फिल्म इंटस्ट्री में सबसे ज्यादा डिमांड वाले फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि करण जौहर ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लिए एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। जी हां, फिल्म के सेट पर असिस्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे करण को शाहरुख को स्टाइल करने की जिम्मेदारी भी दी गई थी।
इसे भी पढ़ें- Rasika Dugal: ‘मिर्जापुर’ की भूमिका को लेकर रसिका का दिलचस्प खुलासा, इस युवती ने सिखाए कामुकता के दमकते अंदाज
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद से करण को 'दिल तो पागल है', 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' जैसी विभिन्न फिल्मों के लिए एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में चुना गया, जिसमें शाहरुख खान उनके पसंदीदा कलाकार थे। हालांकि इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि निर्देशक अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनकी ड्रेस और स्टाइल फैंस को बहुत पसंद आता है। अक्सर वह अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए कूल लुक में नजर आते हैं।
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसी साल जुलाई में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं कुछ समय पहले करण की रणबीर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। इसके बाद ओटीटी पर भी यह फिल्म फैंस को पसंद आ रही है।