आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में हैं। अक्सर उन्हें एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। इस साल की शुरुआत से ही यह चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। हालांकि दोनों मीडिया में अपने रिलेशनशिप पर मोहर लगाने से बचते रहे हैं। लेकिन इस बार आलिया को ना चाहते हुए भी रणबीर से अपनी नजदीकियों को कबूलना पड़ा और वह भी रणबीर की कजिन करीना कपूर के सामने। आलिया भट्ट से यह इकरार करवाने वाले शख्स कोई और नहीं बल्कि फिल्ममेकर करण जौहर हैं, जिन्होंने मामी फिल्म फेस्टिवल 2019 के एक सेशन में आलिया भट्ट की जमकर टांग खिंचाई की। इस सेशल में करीना कपूर भी मौजूद थीं।
2 of 4
Karan Johar,Alia bhatt,Kareena Kapoor
- फोटो : amar ujala
करण जौहर ने सेशन के दौरान ही आलिया भट्ट से पूछा कि क्या वह ऐसा सोचती हैं कि एक दिन करीना कपूर उनकी ननद हो सकती हैं। इस सवाल को सुनकर आलिया भट्ट पहने शर्माने लगी और फिर कहा कि मैंने इस बारे में अभी तक नहीं सोचा है। हमें यह करने से पहले एक लंबा रास्ता तय करना होगा। अभी ही इस बारे में क्यों बात करें? आलिया ने आगे कहा, हालांकि अगर ऐसा मौका मिलता है तो मैं इस दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की होंगी। करण ने इस बात को यही नहीं छोड़ा और आगे कहा कि जब भी ऐसा होगा तो मैं और करीना बेहद खुश होंगे और हम थाली लेकर खड़े रहेंगे। करण ने यह भी कहा कि अगर रणबीर और आलिया शादी करते हैं तो मैं उम्मीद करता हूं कि आलिया का करियर भी करीना कपूर जैसा शानदार होगा।
सेशन के दौरान आलिया ने कहा कि करीना कपूर का उनपर बहुत ही प्रभाव है। वह जिस तरह पहले एक्टिव थी ठीक वैसे ही आज शादी और बच्चे के बाद भी एक्टिव हैं। उनके फैसले हमेशा सही होते हैं। वहीं आलिया को लेकर करीना ने कहा कि उनके अनुसार आलिया आज की पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री हैं। उन्होंने अब तक के अपने करियर में अलग अलग तरह की बेहतरीन फिल्में की हैं। साथ ही करीना ने आलिया को लेकर यह भी कहा कि वह एक निडर एक्ट्रेस हैं। उड़ता पंजाब उनके लिए गेमचेंजर साबित हुई। वह युवा कलाकारों के बीच चल रहे मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं बल्कि वह इससे कहीं आगे निकल गई हैं।
4 of 4
karan johar
- फोटो : social media
इस मौके पर करण ने भी आलिया की तारीफ की। फिल्ममेकर ने कहा, मेरे अनुसार आलिया की डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर नहीं होनी चाहिए थी। क्योंकि उस फिल्म में आलिया के पास करने के लिए कुछ भी नहीं था। मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर आलिया को हाईवे जैसी फिल्म से डेब्यू करना चाहिए था। आलिया के फिल्मी करियर की एक खासियत यह भी है कि वह लगातार अलग-अलग तरह की फिल्में चुन रही हैं। वहीं आलिया ने कहा कि अच्छी फिल्म बनाना आसान है लेकिन हिट फिल्म बनाना कहीं मुश्किल है। मैं लगातार इसी की कोशिश करती हूं। मैंने अब तक के अपने करियर में कॉमेडी फिल्म नहीं है जिसमें में हाथ आजमान चाहती हूं।