फिल्म
'पद्मावती' को लेकर जारी विवाद के बीच कॉमेडियन कपिल शर्मा का बयान आया है। कपिल ने दीपिका का समर्थन करते हुए कहा है कि विरोध के नाम पर हिंसा करना गलत है। दीपिका को धमकी दिए जाने के मामले पर कपिल ने कहा ये बिल्कुल गलत है। दीपिका ने सिर्फ अपना काम किया है।
आपको बता दें कि कपिल अपने अपकमिंग फिल्म फिरंगी के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोग अपनी बात रख सकते हैं लेकिन धमकी नहीं दे सकते।
कपिल शर्मा ने कहा किसी ने भी अभी तक पद्मावती नहीं देखी है ऐसे में फिल्म को लेकर किसी तरह की धारणा बनाना गलत है। इसके लिए सेंसर बोर्ड बना है। अगर कुछ गलत हुआ तो बेशक उसे फिल्म से हटा दिया जाएगा।
बता दें, फिल्म पद्मावती की रिलीज के चलते विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के सदस्य भंसाली, दीपिका और रणवीर को धमकी दे रहे हैं। राजपूत करणी सेना ने एक्ट्रेस की नाक काटने की धमकी दी है। जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा चुकी है।