{"_id":"63568212be14476d15034823","slug":"kapil-sharma-kissed-his-wife-ginni-chatrath-in-krishna-kumar-diwali-party-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2022: पार्टी में कपिल शर्मा ने पत्नी को किया सरेआम किस, पैपराजी बोले- एक बार और","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Diwali 2022: पार्टी में कपिल शर्मा ने पत्नी को किया सरेआम किस, पैपराजी बोले- एक बार और
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 24 Oct 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
देशभर में आज (24 अक्तूबर) दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास लोग तक इस त्योहार को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। मनोरंजन जगत के सितारों पर भी फेस्टिव सीजन का रंग पूरी तरह से चढ़ चुका है। अब तक कई अलग-अलग सेलेब्स दिवाली की पार्टी दे चुके हैं। जिसमें बॉलीवुड सितारे अपनी चमक बिखेर चुके हैं। इसी तरह की पार्टी रविवार को गुलशन कुमार के भाई कृष्ण कुमार ने भी दी। आयोजन में बहुत से सितारों ने शिरकत की लेकिन सारी लाइमलाइट मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा लूट ले गए हैं।
कपिल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल और उनकी पत्नी पैपराजी को देखते हुए पोज देने लगते हैं। इसके बाद आखिर में कपिल उन्हें किस कर लेते हैं। इस दौरान गिन्नी ब्लश करने लगती हैं। इसके बाद पैपराजी कपिल को चीयर करते हुए वन्स मोर कहने लगते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।