कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर से टीवी की दुनिया में वापसी करने की तैयारी में हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि, कपिल शर्मा जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रेखा कपिल को आशीर्वाद देते हुए कह रही हैं 'शादी मुबारक'।
2 of 4
kapil sharma ginni
- फोटो : amar ujala
डायरेक्टर ओमंग कुमार के कैलेंडर लॉन्च के एक इवेंट में कपिल ने मीडिया के सामने खुलकर अपनी शादी को लेकर बातें की। इसी दौरान रेखा वहां से गुजर कर जा रही होती हैं। वह कपिल को देखकर उनको गले लगा लेती हैं और कहती हैं शादी मुबारक। कपिल और रेखा का यह वीडियो उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ फेरे लेने वाले हैं। खबरों की मानें तो, कपिल और गिन्नी दिसंबर में शादी कर सकते हैं।वहीं हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर कपिल शर्मा अपने नए शो के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उनके साथ शो में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर चंदन प्रभाकर भी थे। इस दौरान कपिल और अमिताभ बच्चन के बीच काफी बातें हुईं। चंदन दर्शक दीर्घा में बैठे रहे।
कपिल के एंट्री करते ही अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'मैंने सुना है कि शो के अलावा आप एक और नई शुरुआत करने वाले हैं।' कपिल यह बात सुनकर हंसने लगते हैं। वहीं बिग बी शो के दौरान कपिल को सुखी वैवाहिक जीवन के मंत्र भी देते हैं।