एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके एक्टर वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने गोवा में चल रहे 49वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा, करन जौहर वरुण को बॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते थे, लेकिन वरुण बैंक में जॉब करना चाहते थे। एक बार बैंक जॉब के लिए एग्जाम देने भी गए थे लेकिन वो उसमें कामयाब नहीं हुए थे।
अभिनेता वरुण धवन गोवा में चल रहे 49वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ उनके पिता डेविड धवन के भी मौजूद थे। वरुण ने कहा, मैंने साल 2011 में आई फिल्म धोबी घाट के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन मुझे वह रोल नहीं मिला, मैं उस समय बहुत उदास हो गया था। वरुण के इस जवाब पर डेविड धवन ने कहा, मैंने जब इसको अप्सेट देखा तो कहा कि तुमको धोबी घाट जैसी फिल्में नहीं करनी चाहिए।
करियर की शुरुआत में इस तरह की मूवी करने से बचना चाहिए। पिता डेविड की मानें तो वरुण कभी भी फिल्मों में काम नहीं करना चाहते थे। वह अपना एक चैनल चलाना चाहते थे। जहां वह अपना शो होस्ट कर सकें। डेविड ने आगे कहा कि, करन जौहर वरुण को बॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते थे। मैंने वरुण से कहा कि करण के साथ काम करना तुम्हारे लिए सही होगा।
अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच चर्चा में रहने वाले वरुण धवन ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वरुण ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है।अभिनेता वरुण धवन ने हाल ही में बताया था कि, उनका झुकाव पहले लीक से हटकर कहानी वाली फिल्मों की तरफ था और वह अपनी क्षमता के अनुसार अनुराग कश्यप के निर्देशन में फिल्म उद्योग में आने के लिए कुछ भी कर सकते थे।