बॉलीवुड का क्वीन कही जाने वालीं एक्ट्रेस कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस यामी गौतम के अलावा कंगना भी ट्रेंड कर रही हैं। वजह है यामी की पोस्ट पर कंगना का कमेंट। यामी गौतम ने अचानक शादी की खबर देकर ना सिर्फ फैंस को बल्कि सेलेब्स को भी हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने डायरेक्टर आदित्य धर से शादी रचाई है और 4 जून को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये खबर सभी को दी। उसी दिन से यामी लगातार अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं और उनके सेलिब्रिटी दोस्त उनपर कमेंट कर रहे हैं।
कंगना ने दिया जवाब
यामी की पोस्ट पर एक्टर विक्रांत मैसी ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'राधे मां की तरह शुद्ध और पवित्र।' इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा था, 'कहां से निकला ये कॉक्रोच, लाओ मेरी चप्पल।' अब एक्टर आयुष्मान खुराना के कमेंट पर भी कंगना ने लंबा चौड़ा ज्ञान दिया है। बस इसके लिए वो ट्रोल हो रही हैं।
2 of 5
आयुष्मान के कमेंट पर कंगना की प्रतिक्रिया
- फोटो : Instagram
यामी की पोस्ट पर आयुष्मान खुराना ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'सरल, वास्तविक, भगवान भला करे।' इस पर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'एक मामले के रूप में कृत्रिम सबसे सरल है क्योंकि यह इतना बुनियादी और पढ़ने में आसान है, यह एक तरह का दिखावा है लेकिन प्राचीन और पारंपरिक विशेष रूप से जब हमारा इतिहास समय से पुराना है तो इसे सबसे अधिक स्तरित और जटिल बना देता है। तो जैविक क्या है यदि आपमें सूक्ष्मता की जटिलता को जानने का बोध हो तो यह आवश्यक सरल नहीं है।'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बस, कंगना का लंबा चौड़ा कमेंट देखकर यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया और उन्हें ज्ञान की देवी कह डाला। एक यूजर ने लिखा, 'यहां भी आ गई पूरा मूड खराब कर दिया।' तो वहीं अन्य एक ने लिखा, 'हिंदी में समझाओ इसे ज्ञान की देवी।' अन्य एक यूजर ने लिखा, 'इन्हें जलील होने का शौक है।' तो दूसरे ने लिखा, 'कोई डिक्शनरी लेकर आओ भाई।'
4 of 5
यामी गौतम, आदित्य धर
- फोटो : Twitter
बता दें, यामी गौतम ने हिमाचली रीति-रिवाज के साथ मंडी जिले के गोहर जिले के न्योरी गांव में अपने फार्म हाउस में गुपचुप शादी कर ली। बता दें कि यामी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंध रखती हैं। फिल्म 'उरी' के निर्देशक आदित्य धर से उन्होंने शादी रचाई है। फिल्म में यामी का भी मुख्य रोल था।
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
अगर बात करें कंगना रणौत के वर्क फ्रंट के बारे में तो अभिनेत्री के पास कई फिल्में कतार में हैं। उनकी फिल्म 'थलाइवी' रिलीज होनी है, जो कि कोरोना महामारी के कारण अब तक रिलीज नहीं हो पाई। इसके अलावा फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' भी उनकी आने वाली फिल्में हैं।