उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए सुबह से चल रही मतगणना अभी भी जारी है। पंजाब को छोड़कर बाकी चारों राज्यों में भाजपा आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश में तो भाजपा फिर से भारी मतों के साथ सत्ता में वापसी की तैयारी में हैं। यूपी में जब बीजेपी की तस्वीर साफ हो गई तो कई बॉलीवुड सितारों के चेहरे खिल गए। इन्हीं में से एक हैं कंगना रणौत। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अभिनेत्री कंगना रणौत अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन करती नजर आई हैं। सुबह से तो कंगना ने चुनाव से संबंधित कोई पोस्ट नहीं की थी, लेकिन अभी कुछ देर पहले उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्टर शेयर किया है।
Up Election Results: भाजपा की जीत पर कंगना रणौत ने दी बधाई, कहा- जिसे देखकर गुंडे कांपे वो यूपी के योगी हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 10 Mar 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन