लगता है समय कंगना रनौत के पक्ष में नहीं चल रहा। एक तो उनके और रितिक रोशन के बीच पहले से ही झगड़ा चल रहा है ऊपर से अब उनके हाथ से अच्छी फिल्मों के ऑफर भी निकल रहे हैं।
इरफान के साथ फिल्म नहीं कर पाएंगी कंगना
हाल ही में अपना तीसरा नेशनल अवार्ड जीतने वाली कंगना रनौत बेहतरीन ऐक्टर इरफान खान के साथ फिल्म डिवाइन लवर्स में आने वाली थीं। इस फिल्म को निर्देशक साई कबीर बना रहे थे जिनके साथ वे पहले भी फिल्म रिवॉल्वर रानी में काम कर चुकी हैं। लेकिन अब कंगना इस फिल्म से बाहर हैं।
इरफान के साथ फिल्म नहीं कर पाएंगी कंगना
खबर है कि कंगना की जगह सलमान खान की पुरानी हीरोइन जरीन खान को लिया गया है। आखिरी बार हेट स्टोरी 3 में देखी गईं जरीन अब इरफान की हीरोइन बनने को पूरी तरह तैयार हैं। कंगना की जगह जरीन को लेने पर निर्देशक ने बड़ी बात कही।
इरफान के साथ फिल्म नहीं कर पाएंगी कंगना
कबीर ने कहा,''वो इस रोल के लिए बिलकुल सही हैं क्योंकि हमें पठानी दिखने वाली लड़की की जरूरत थी।'' कंगना के फिल्म से अलग होने का कारण भी सामने आया है।
इरफान के साथ फिल्म नहीं कर पाएंगी कंगना
चूंकि कंगना लगातार दूसरे कामों में व्यस्त हैं इसलिए वो इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं दे पाईं। इसी वजह से फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की जा सकी और आखिरकार जरीन को लिया गया।