कंगना रनौत फिल्मों के साथ साथ अपने बयानों से भी चर्चा में रहती हैं। वो बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। कम समय में ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। अभिनय के अलावा कंगना को निर्देशन में भी रुचि है। यही वजह है कि उन्होंने खुद का एक ऑफिस बना रखा है। मुंबई में बना ये ऑफिस एक शानदार वर्कप्लेस है जिसका इंटीरियर देखने लायक है। कंगना ने यहां के फर्नीचर से लेकर वॉल डिजाइन तक पर बारीकी से ध्यान दिया है।
2 of 6
कंगना रनौत के ऑफिस की अंदर की तस्वीरें
- फोटो : instagram/team_kanganaranaut
दरअसल कंगना का ऑफिस इन दिनों चर्चा में इसलिए है क्योंकि यहां बीएमसी ने छापा मारा है। बीएमसी देखना चाहती है कि कहीं यहां अवैध निर्माण तो नहीं हैं। बीते कुछ दिनों से कंगना रनौत और शिवसेना के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। ऐसे मे ये भी कहा जा रहा है कि शिवसेना पर निशाना साधने के चलते उनके ऑफिस पर छापा पड़ा है। अब जब कंगना का ऑफिस सुर्खियों में है तो चलिए उनके ऑफिस की अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं।
3 of 6
कंगना रनौत के ऑफिस की अंदर की तस्वीरें
- फोटो : instagram/team_kanganaranaut
कंगना के प्रोडक्शन हाउस का नाम 'मणिकर्णिका फिल्म्स' है। इसका नाम उन्होंने अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' के नाम पर रखा। कंगना की यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने अभिनय करने के अलावा सह निर्देशन भी किया था।
4 of 6
कंगना रनौत के ऑफिस की अंदर की तस्वीरें
- फोटो : instagram/team_kanganaranaut
मुंबई के पाली हिल स्थित बंगलो नंबर पांच को पूरी तरह री कंस्ट्रक्ट करके कंगना का ऑफिस बनाया गया है। इसे सेलिब्रेटी डिजाइनर शबनम गुप्ता ने बनाया है। कंगना का ये ऑफिस यूरोपियन स्टाइल से प्रेरित है।
5 of 6
कंगना रनौत के ऑफिस की अंदर की तस्वीरें
- फोटो : instagram/team_kanganaranaut
प्रोडक्शन हाउस को पूरी तरह प्लास्टिक फ्री बनाया गया है। साथ ही स्टूडियो में कस्टमाइज्ड और हैंडमेड फर्नीचर का इस्तेमाल किया गया है। वुडन फ्लोर और टेक्सचर्ड वॉल के जरिए ऑफिस को एथनिक लुक दिया गया है।