{"_id":"5c6f7d08bdec224c80718988","slug":"kangana-ranaut-manikarnika-fight-scene-making-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मणिकर्णिका' में कंगना ने ऐसे शूट किया था युद्ध का सीन, Video देख लोग बोले- 'खोदा पहाड़ निकली...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मणिकर्णिका' में कंगना ने ऐसे शूट किया था युद्ध का सीन, Video देख लोग बोले- 'खोदा पहाड़ निकली...'
Fri, 22 Feb 2019 10:09 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut
कंगना रनौत की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'मणिकर्णिका' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है । फिल्म में कंगना के काम की काफी तारीफ हुई । साथ ही हर किसी ने युद्ध के सीन की चर्चा की । इस फिल्म में युद्ध के सीन की शूटिंग का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है ।
Manikarnika
- फोटो : youtube
इसमें कंगना फिरंगियों से युद्ध करती नजर आ रही हैं । सीन तो युद्ध का है लेकिन जो भी इस वीडियो को देख रहा है उसकी हंसी छूट जा रही है । दरअसल, कंगना जिस घोड़े पर बैठी हैं वो नकली है ।
manikarnika
नकली घोड़ा मशीन पर है और उसी पर बैठ कंगना तलवार चला रही हैं । घोड़े के पैर और पूछ नहीं है । इस वीडियो को हर कोई शेयर कर मजे ले रहा है । इसके चलते कंगना ट्रोल भी हो गई हैं ।
What a horse ride by #KanganaRanaut 🐎😜😆 pic.twitter.com/OAEbvMAXuD
— Vikas Bahl♡ (@HumorMonger31) February 21, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut
एक यूजर ने कहा, 'लकड़ी की काठी, काठी का घोड़ा' । दूसरे यूजर ने लिखा, 'घोड़ा छाप' । एक और यूजर लिखते हैं, 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया' । बता दें कि कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें घुड़सवारी सीखने में एक साल लगे।
This is how----Kangana RANAUT rode her horse in the battlefield scenes in the film---*MANIKARNIKA*!👇👇👇😜 pic.twitter.com/KNFi59vxKt
— KAILASH SAMANTARAY (@KailashSam1) February 21, 2019
विज्ञापन
कंगना रनौत
कंगना कहती हैं, 'घुड़सवारी देखने में जितनी आसान लगती है उतनी होती नहीं है। एक सीन में तो मेरी जान जाते-जाते बची है ।' ये नकली घोड़ा क्लोजअप के सीन के लिए इस्तेमाल किया गया था । कंगना के दूर के शॉट में वो असली घोड़ा दौड़ाती नजर आई थीं ।