अभिनेत्री कंगना रणौत को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। कंगना ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में खुद को स्थापित किया है। बॉलीवुड की क्वीन बनने के लिए कंगना ने कड़ी मेहनत की है। अपने पांच फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी कंगना ने फिल्म 'गैंगस्टर' से अपने करियर की शुरूआत की थी। अनुराग बासु की ये फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म को महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था। कंगना, इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा से सजी ये फिल्म दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। तो चलिए आज आपको बताते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
कंगना रणौत, इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत को अभिनय का शौक था लेकिन ये फिल्म उन्हें लक बाई चांस मिली थी।खबरों की मानें तो कंगना को फिल्म की स्क्रिप्ट अनुराग बासु ने एक होटल में सुनाई थी जहां वो उनसे मिली थी। इस फिल्म में इमरान हाशमी और शाहनी आहूजा ने अहम किरदार निभाए थे।बता दें कि पहले इस फिल्म के एक किरदार का ऑफर मशहूर क्रिकेटर शोएब अख्तर को मिला था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। वहीं दूसरे किरदार के लिए जॉन अब्राहम का नाम सोचा गया था।
3 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत से पहले ये फिल्म मल्लिका शेरावत को ऑफर हुई थी। हालांकि उस वक्त मल्लिका ने इस फिल्म के लिए काफी पैसे की मांग कर दी थी। इसके बाद मेकर्स ने फैसला किया कि वो एक नए चेहरे को इस फिल्म से लॉन्च करेंगे और इस तरह कंगना की इंडस्ट्री में एंट्री हुई।
4 of 6
कंगना रणौत, शाइनी आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का क्लाइमेक्स सीन हॉलीवुड की हिट फिल्म ग्लैडिएटर से प्रेरित था। बताया जाता है कि इस फिल्म की कहानी गैंगस्टर अबू सलेम और बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी की कहानी है। हालांकि मेकर्स ने कभी इस बात की हामी नहीं भरी। वहीं शाइनी आहूजा के किरदार के लिए भी पहले इरफान खान के नाम पर विचार किया गया था।
5 of 6
गैंगस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको जानकार हैरानी होगी कि इस फिल्म का बजट इतना टाइट था कि मेकर्स खाने के लिए किसी कुक तक को नहीं रख सकते थे। ऐसे में सबने बारी बारी से सेट पर खाना बनाया था। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म का गाना भी सुपरहिट हुआ था। बता दें कि फिल्म का हिट गाना 'या आली' गिटारा नाम के एक बैंड द्वारा बनाए गए गाने 'या घाली' से प्रेरित था। वहीं पहले इस गीत को कैलाश खेर गाने वाले थे लेकिन जब ऐसा नहीं हो पाया तो जुबीन गर्ग को गाने का मौका मिला।