रितिक रोशन के साथ चल रही कानूनी लड़ाई में क्या कंगना रनौत सिर्फ इसलिए खामोश हैं कि रितिक दो नन्हें बच्चों के पिता हैं? कंगना के वकील द्वारा मंगलवार को जारी वक्तव्य से यह बात निकल कर सामने आती है।
रितिक रोशन के दोनों बच्चों का मुंह देख कर चुप हैं कंगना!
करीब सवा महीने से दोनों सितारे के बीच चल रहा कानूनी विवाद ज्यों का त्यों बरकरार है। अब कंगना ने अपने वकील के माध्यम से कहा है कि विवाद तभी हल हो सकता है जब रितिक अपना नोटिस वापस लें।
रितिक रोशन के दोनों बच्चों का मुंह देख कर चुप हैं कंगना!
यही एकमात्र विकल्प है। कंगना के वकील रिजवान सिद्दिकी ने इस संबंध में मंगलवार को एक वक्तव्य जारी किया, जिसमें कहा गया है कि मीडिया में मामले को तोड़-मरोड़ कर पेश करके और विवाद के चुनिंदा मुद्दों पर बात करके रितिक बच नहीं सकते। ऐसा करने से न्याय की लड़ाई में पेचदगियां ही पैदा होंगी।
रितिक रोशन के दोनों बच्चों का मुंह देख कर चुप हैं कंगना!
सिद्दिकी ने कहा कि उन्होंने रितिक के नोटिस के जवाब में जो काउंटर नोटिस भेजा था वह एक मार्च को पहुंच गया और सात दिन की तय अवधि खत्म होन के बाद भी उसका जवाब नहीं आया।
रितिक रोशन के दोनों बच्चों का मुंह देख कर चुप हैं कंगना!
रितिक ने अब भी अपने आधारहीन दावे और झूठे आरोप वापस नहीं लिए हैं। वक्तव्य में सिद्दिकी कहा कि मेरी मुवक्किल अभी तक सिर्फ यह सोच कर रक्षात्मक रुख अपनाए हैं कि रितिक दो बच्चों के जिम्मेदार पिता हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने ई-मेल हैक होने तथा सम्मान को हानि पहुंचाने वाले झूठे दावों के बावजूद कोई कड़ा कदम नहीं उठाया।