Kangana Ranaut Birthday: कंगना की पार्टी में शामिल हुए एकता कपूर और अनुपम खेर, देखे शानदार तस्वीरें
चेन्नई से लेकर मुंबई तक फिल्म ट्रेलर रिलीज होने के बाद कंगना ने शानदार ढंग से अपना जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन की पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। कंगना ने टीवी क्वीन एकता कपूर के साथ पार्टी की। एकता ने उनकी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' को प्रोड्यूस किया था। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
कंगना की जन्मदिन की पार्टी में इंडस्ट्री के कई सितारे जेसे अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, विवेक अग्निहोत्री शामिल हुए। कंगना अपनी जन्मदिन की पार्टी में बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने नारंगी और काले रंग की कांजीवरम की साड़ी पहनी थी। साथ ही भारी गहनों के साथ उन्होंने बालों में गजरा लगाया हुआ था। इस लुक में कंगना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
तस्वीरों में दिख रहा है कि कंगना के लिए केक रखा है जिस पर उनका नाम लिखा हुआ है। साथ ही एकता और कंगना एक दूसरे से बात चीत करती नजर आ रही हैं। वहीं अनुपम खेर ने भी कंगना के साथ तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा,' इतनी अच्छी शाम के लिए धन्यवाद कंगना। राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए बधाई। भगवान आपको सारी खुशियां दें और क्या पावर पेक्ड ट्रेलर है थलाइवी का'।
View this post on Instagram
बता दें कि कंगना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थलाइलवी' का ट्रेलर रिलीज के साथ ही चर्चा का विषय बन गया है। इस फिल्म में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की कहानी दिखाई गई है। साथ ही ट्रेलर में कंगना काफी हद तक जयललिता की तरह नजर आ रही हैं। ये फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज होगी।