पुलवामा टेरर अटैक पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी आग बबूला हो गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने की अपील की है। कंगना ने कहा कि यह हमला हमारे जवानों पर ही नहीं बल्कि पूरे देश पर है। इसे सिर्फ जवानों पर हमला कहना बंद करें। इस कायरतापूर्ण हमले से पूरा देश गुस्से में लाल है।
कंगना ने पीएम मोदी से अपील की है कि वह जल्द से जल्द धारा 370 को जम्मू कश्मीर से हटा दें। उन्होंने आगे कहा यह हमला देश के एक-एक नागरिक पर हुआ है, इस तरह श्रद्धांजलि देकर एहसान करने से पहले यह सोचें कि यह हमला हम पर हुआ है। उन्होंने कहा कि देशवासियो में पनप रहा गुस्सा जायज है, लेकिन इस समय कुछ और भी अहम करने की जरूरत है।
कंगना ने कहा कि देश की आजादी के इतने लंबे समय बाद भी देशवासी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर किस देश से कश्मीर का रिश्ता है। इस समय पूरे देश को एक होने की जरूरत है।
पाक कलाकारों को बैन करने पर कंगना ने कहा ' पाकिस्तान के दर्शक हमारी फिल्मों को बेहद पंसद करते हैं लेकिन इस वक्त माहौल बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं, युद्ध का भी एक धर्म होता है और हम देश के इस धर्म के साथ हैं, ऐसे में पाक को हमसे सीखने की जरूरत है कि हम मानवता का कभी हनन नहीं करते हैं और ना ही ऐसा कदम उठाते हैं जिससे जवान और उनके परिजनों पर कोई बुरा संकट आए।
5 of 5
पुलवामा आतंकी हमले के बाद मौके पर तैनात सुरक्षाबल
बता दें कि बीती 14 फरवरी वैलेंटाइन डे वाले दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में देश के सीआरपीएफ काफिले पर एक आतंकी ने आत्मघाती विस्फोटक हमला कर दिया था। इस कायरतापूर्ण हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने आतंकी की वीडियो जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।