बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की शीर्ष-50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 39वें नंबर पर हैं। वह इस लिस्ट में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। अनुष्का हिंदी फिल्म जगत की अकेली अभिनेत्री हैं जो इस लिस्ट में जगह बना पाई हैं। लेकिन अनुष्का का ये कारनामा कमाल आर खान (KRK) को रास नहीं आया। केआरके ने इसे लेकर अनुष्का पर तंज कसा है।
सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं अनुष्का शर्मा तो इस एक्टर ने जमकर उड़ाया मजाक
केआरके ने ट्वीट किया- 'अनुष्का शर्मा साल 2019 में भारत की पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस हैं। अगर अनुष्का शर्मा भारत की सबसे पावरफुल महिला हैं तो मैं अमेरिका का राष्ट्रपति हूं।'
Anushka Sharma becomes the only Bollywood actress on Fortune India’s list of Most Powerful Women of 2019!🤪😭😁
If Anushka is most powerful woman in India, then I am the president of USA🇺🇸!🤪
कमाल आर खान सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर हैं। वो अक्सर कुछ न कुछ ऐसा बोल ही देते हैं कि उनका नाम सुर्खियों में आ जाता है। उनके इस ट्वीट के बाद भी यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की शीर्ष-50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की ये सूची भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की वार्षिक रैंकिंग उनके व्यापार कौशल और सामाजिक व सांस्कृतिक प्रभाव के आधार तय की जाती है। इस लिस्ट में शामिल करते हुए फॉर्च्यून इंडिया ने अनुष्का का शानदार परिचय भी लिखा है।
फॉर्च्यून इंडिया ने अनुष्का के बारे में लिखा, अनुष्का न केवल अपनी फैशन रेंज और ब्रांड्स का का एक नामी चेहरा हैं बल्कि एक फिल्म निर्माता भी हैं। क्लीन स्लेट फिल्म्स को अनुष्का ने 25 साल की उम्र में स्थापित किया और इस कंपनी ने एनएच 10, फिल्लौरी और परी जैसी कम बजट की हिंदी फिल्मों का सफल निर्माण किया।अनुष्का इन दिनों नेटफ्लिक्स के साथ एक फीचर फिल्म बुलबुल और एक वेब सीरीज माई भी बना रही हैं। अमेजन प्राइम वीडियो के लिए भी एक वेब सीरीज की तैयार अनुष्का की कंपनी कर रही है।