आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को रिलीज हुए दस दिन हो चुके हैं लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही है। ऐसे में केआरके यानी कमाल राशिद खान को मौका मिल गया है। वह फिल्म की रिलीज से पहले ही आमिर की फिल्म के खिलाफ जमकर ट्वीट कर रहे थे और अब जबकि यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने की कगार पर है तो भला केआरके कैसे पीछे रह सकते थे। आज उन्होंने आमिर खान पर निशाना साधते हुए फिल्म को तो डिजास्टर बताया ही है, इसके साथ ही यह भी कहा कि आमिर खान दिवालिया हो चुके हैं।
2 of 4
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ने पहले दिन तकरीबन 11 करोड़ के आसपास ओपनिंग ली थी लेकिन दस दिन में यह फिल्म 60 करोड़ कमाने तक के लिए जद्दोजहद कर रही है। अब केआरके ने इस पर दो ट्वीट किए है, उन्होंने लिखा- "'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद आमिर खान को उनकी फीस मिलने वाली थी। फिल्म डिजास्टर बन गई है और नेटफ्लिक्स ने किसी भी कीमत पर ओटीटी अधिकार खरीदने से इनकार कर दिया। अब जो भी संभव हो, उससे उबरने के लिए वायकॉम, वूट पर फिल्म रिलीज करने जा रहा है। यानी आमिर को कुछ नहीं मिलने वाला।"
3 of 4
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने दूसरे ट्वीट ने लिखा- "ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की रिलीज के समय भी आमिर खान के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। भारी नुकसान के चलते आदित्य चोपड़ा ने आमिर खान को कुछ भी देने से मना कर दिया। आमिर खान ने पिछले छह सालों में सिर्फ ये 2 फिल्में की हैं। यानी आमिर खान लगभग दिवालिया हो चुके हैं"। फिलहाल केआरके की बातों में सच्चाई हो या न हो लेकिन यूजर्स भी जमकर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं।

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। इस फिल्म में आमिर करीना के अलावा साउथ स्टार नागा चैतन्य और अभिनेत्री मोना सिंह भी हैं। गौरतलब है कि फॉरेस्ट गंप ब्लॉकबस्टर रही थी, जिसकी शानदार सफलता को देखते हुए इसे हिंदी में बनाने के फैसला लिया गया था। हालांकि जिस तरह से लाल सिंह चड्ढा का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा है, उसके हिसाब से मेकर्स की सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गई।