पिछले दिनों एक्ट्रेस कल्कि केकलां मां बनी हैं । कल्कि ने अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग की बेटी को जन्म दिया । कल्कि और गाय ने अपनी बेटी का नाम Sappho रखा है । अब कल्कि ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है । इस फोटो में गाय बेटी को गोद में लिए बैठे हैं । वहीं कल्कि ब्लैक कलर की ड्रेस में खूबसूरत दिख रही हैं ।
कल्कि की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, बॉयफ्रेंड की गोद में दिखी Sappho
इन तस्वीरों को कल्कि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है । तस्वीर में हॉस्पिटल की टीम भी साथ नजर आ रही है । इस फोटो को शेयर करने के साथ कल्कि ने लिखा, 'ट्यूलिप वूमेन केयर की पूरी टीम की मैं एहसानमंद हूं। 17 घंटे जूझने के बाद जब मैंने हार मान ली और मैंने अपने डाक्टर्स से मिन्नतें की कि मेरे बच्चे को कैसे भी करके इस दुनिया में लेकर आओ। उन्होंने कहा कि मैंने इतनी मेहनत करके वॉटरबर्थ करवाने की कोशिश की है, मुझे हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। एक घंटे के बाद Sappho ने जन्म ले लिया। आपकी टीम ने काफी अच्छा काम किया है।'
कल्कि ने अपनी बेटी का नाम बताते हुए भी एक तस्वीर शेयर की थी । कल्कि ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'कृप्या Sappho का स्वागत कीजिए। वो 9 महीने एक मोमोज की तरह मेरे गर्भाशय में लिपटी रही। आइए उसे कुछ जगह दें। सभी की शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए धन्यवाद। उन सभी महिलाओं का सम्मान करें जो जन्म के गहन और भीषण अनुभव से गुजरती हैं। फिर चाहे वो नॉर्मल डिलीवरी हो या सिजेरियन। हमें उन्हें वो सम्मान देना चाहिए जिसकी वो हकदार हैं।'
View this post on Instagram
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on