काजोल ने अपना कोविड समय का विचार साझा किया है। लिखा कि ‘निरंतर प्रयास ही कुंजी, जैसे कि एक तीली पर हम स्वेटर बुनते हैं और अंत में हमें पूरा स्वेटर प्राप्त होता है। 'आई लव यू' उसी तरह शुरुआत है जिसके अंत में हमें प्यार प्राप्त होता है और अपनी उस कहानी की किताब हम पढ़ चुके होते हैं।’
इसके साथ काजोल ने कैमरे में देखती हुई अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। फोटो में वे मुस्कुरा रही हैं। लाइट कलर के गाउन और खुले बालों में अभिनेत्री काफी सुंदर लग रही हैं। बिना मेकअप के भी वे खूबसूरत दिख रही हैं। उनके चेहरे की चमक ही कई विचारों को प्रदर्शित कर रही है।
काजोल कोविड 19 महामारी के समय को लेकर पहले भी सोशल मीडिया के जरिए विचार साझा करती रही हैं। एक बार उन्होंने लिखा था कि दो चीजें 'उम्मीद और करुणा' कोरोना की इस महामारी को पछाड़ देंगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा था कि लॉकडाउन के चलते मार्च से नवंबर बीता तो लगा कि सिर्फ 15 मिनट बीते।
4 of 6
अजय देवगन, काजोल, नीसा देवगन
- फोटो : Social Media
वहीं कोविड की एक गलत खबर ने उनके परिवार को बेचैन भी कर दिया था। खबरें आई थीं कि न्यासा और काजोल कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके बाद अजय देवगन को सफाई देनी पड़ी थी। ट्विटर के सहारे उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी काजोल और बेटी न्यासा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर झूठी और गलत है। वे दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।
वहीं काजोल को अपने हास्य, विचित्र पोस्ट और प्रशंसकों के लिए प्रोत्साहन के शब्दों के लिए सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल है। वे इसी तरह के विचार साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में एक पोस्ट में उल्लेख किया है कि महामारी के बाद दुनिया कैसे बदल रही है.