'सिंघम' फेम अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू से शादी करने जा रही हैं। उन्होंने अपने रिश्ते को सभी से छुपाकर रखा था। शादी की रस्मों के लिए होटल रवाना होने से पहले काजल फोटोग्राफर्स को पोज देती देखी गईं। काजल ने इस दौरान गुलाबी रंग का सलवार सूट पहना हुआ था। उनके साथ उनकी मां वीना भी मौजूद थीं।
Kajal Aggarwal Wedding: शादी की रस्मों से पहले मीडिया के सामने आईं काजल अग्रवाल, ब्वॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे
काजल अग्रवाल की बहन निशा अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। सभी के लिए यह एक भावुक कर देने वाला पल है। हर कोई होने वाली दुल्हन के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारना चाहता है।
काजल जब फोटोग्राफर्स के सामने आईं तो उन्होंने हाथों में चूड़ा पहना हुआ था हालांकि उन्होंने उसे ढक रखा था। पंजाबी शादियों में चूड़ा का खास महत्व होता है। मामा की ओर से यह होने वाली दुल्हन को दिया जाता है।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
काजल के होने वाले पति गौतम किचलू पेशे से बिजनेसमैन हैं। उन्होंने विदेश से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली है। गौतम पहले मेरिल लिंच और KPMG के साथ काम करते थे। अब उनका खुद का एक डिजाइन स्टूडियो है।
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
बता दें कि 29 अक्तूबर को काजल अग्रवाल की हल्दी सेरेमनी हुई। अभिनेत्री प्री वेडिंग सेरेमनी में खूब एंजॉय करती दिखीं। पीले रंग की पारंपरिक ड्रेस पहने काजल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने फूलों से बनी माला पहनी है। कोरोना काल को देखते हुए केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शादी में मौजूद रहेंगे।