फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uma: काजल को मिला सुजॉय घोष की इस फिल्म में लीड रोल का मौका, भूमि व तमन्ना का नहीं जमा रिपोर्ट कार्ड

Fri, 04 Jun 2021 07:59 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 04 Jun 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Kajal Aggarwal team up with Sujoy Ghosh to play lead role in female centric film Uma
भूमि पेडनेकर, काजल अग्रवाल, तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता सुजॉय घोष की मिराज एंटरटेनमेंट के साथ बनने जा रही फिल्म ‘उमा’ में लीड रोल निभाने का मौका चर्चित अभिनेत्री काजल अग्रवाल को मिलने जा रहा है। इस रोल के लिए भूमि पेडनेकर से लेकर तमन्ना भाटिया तक के नाम चर्चा में रहे हैं लेकिन पता चला है कि सुजॉय ने काजल अग्रवाल के नाम पर मोहर लगा दी है। काजल ने भी ये फिल्म साइन करने की पुष्टि की है। पिछले साल कोरोना काल में ही मिराज एंटरटेनमेंट ने सुजॉय घोष के साथ दो फिल्में बनाने का एलान किया था। कंपनी ने तब एक बयान में बताया था कि मिराज एंटरेटेनमेंट सुजॉय के साथ जो दो फिल्में बनाने वाली है उसमें से एक फिल्म सुजॉय खुद निर्देशित करेंगे। ये फिल्म मशहूर साहित्यकार रबींद्र नाथ टैगोर की कहानी ‘काबुलीवाला’ पर बनेगी और इसकी पूरी शूटिंग लंदन में होने वाली है।

Kajal Aggarwal team up with Sujoy Ghosh to play lead role in female centric film Uma
तथागत सिंघा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मिराज और सुजॉय के बीच हुए समझौते की दूसरी फिल्म को सुजॉय के सहायक रहे तथागत सिंघा निर्देशित करने जा रहे हैं। ये फिल्म एक चर्चित बंगाली फिल्म की रीमेक बताई जा रही है। फिल्म का प्री प्रोडक्शन वर्क करीब करीब पूरा हो चुका है और फिल्म के लिए तकनीशियनों का चयन पूरा होने के बाद हाल ही में इसकी कास्टिंग का काम शुरू हुआ है।

Kajal Aggarwal team up with Sujoy Ghosh to play lead role in female centric film Uma
भूमि पेडनेकर, तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के सूत्रों ने कुछ हफ्ते पहले ही जानकारी दी थी कि सुजॉय घोष के निर्माण में बनने वाली एक फिल्म के लिए उनकी कलाकार तमन्ना भाटिया से बातचीत शुरू हुई थी। लेकिन, तमन्ना भाटिया की वेब सीरीज ‘नवंबर स्टोरी’ को हिंदी पट्टी में ज्यादा पसंद न किया जाना उनके खिलाफ गया है। भूमि पेडनेकर का नाम भी एक वक्त इस फिल्म के लिए लीड रोल के लिए चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Aggarwal team up with Sujoy Ghosh to play lead role in female centric film Uma
सुजॉय घोष, भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूमि पेडनेकर की पिछली तीन फिल्में दर्शक लगातार नकार चुके हैं। पिछले साल उनकी फिल्म ‘भूत- पार्ट वन द हॉन्टेड शिप’ सिनेमाघरों में रिलीज होकर फ्लॉप हुई। फिर इसके बाद उनकी दो फिल्में ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ और ‘दुर्गामती’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं। इन दोनों फिल्मों को भी दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया। उनके करीबी सूत्रों की मानें तो भूमि ने अब कुछ महीनों तक फीमेल लीड वाली फिल्में नहीं करने का मन बनाया है।

विज्ञापन
Kajal Aggarwal team up with Sujoy Ghosh to play lead role in female centric film Uma
सुजॉय घोष, काजल अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन दोनों अभिनेत्रियों का नाम बॉक्स ऑफिस के हिसाब से फिट न बैठने पर तथागत ने अपनी फिल्म की कहानी हाल ही में अभिनेत्री काजल अग्रवाल को सुनाई। काजल के किरदार की हाल ही में फिल्म ‘मुंबई सागा’ में काफी प्रशंसा हुई है। काजल को भी फिल्म की कहानी अच्छी लगी और उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कर दी। फिल्म की शूटिंग मॉनसून के तुरंत बाद शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है। पूरी फिल्म स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल में पूरी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed