फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानने के बावजूद बेटे को सुसाइड करने से नहीं रोक पाए कबीर बेदी, ऐसी हो गई थी हालत

Wed, 16 Jan 2019 07:25 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: विजय जैन Updated Wed, 16 Jan 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
Kabir Bedi has speak about his son suicide
kabir bedi
बॉलीवुड के दमदार एक्टर कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी 1946 को लाहौर पाकिस्तान में हुआ था। बता दें कबीर बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने करियर से ज्यादा अपनी शादियों को लेकर चर्चा में बने रहे। लोगों का मानना है कि कबीर बेदी एक मस्तमौला और खुश रहने वाले इंसान हैं, लेकिन कबीर बेदी के जीवन के उस मोड़ के बारे में बेहद ही कम लोग जानते होंगे, जिसने कबीर को तोड़ कर रख दिया था। आज हम आपको कबीर बेदी की जिंदगी के उन हिस्सों से रूबरू कराएंगे जिन लम्हों ने उन्हें तोड़ कर रख दिया। 

 
Kabir Bedi has speak about his son suicide
kabir bedi
बता दें साल 2006 से कबीर बेदी अपने और अपनी दोस्त परवीन दोसांझ के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे। दोनों ने अपने रिश्ते को साल 2016 में शादी का नाम दिया। कबीर ने अपने 70वें जन्मदिन पर परवीन के साथ साथ फेरे लिए। बता दें उनकी चौथी पत्नी उनसे 29 साल छोटी है। कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी उनकी चौथी पत्नी से 4 साल बड़ी है। कबीर की जिंदगी में एक समय ऐसा आया था जब उन्हें अपने बड़े बेटे को खोने के दर्द से गुजरना पड़ा था। 
 
Kabir Bedi has speak about his son suicide
Kabir Bedi
कबीर के बेटे सिद्धार्थ ने 26 साल की उम्र में सुसाइड किया था, यह घटना कबीर के दिल में एक नासूर की तरह बस गई। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती का खुलासा किया था। कबीर का कहना था कि मुझे पता था मेरा बेटा सुसाइड करने वाला है, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी वह अपने बेटे को नहीं बचा पाए। मेरे बेटे ने इंफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी से ऑनर्स किया था। फिर वह मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए नॉर्थ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी गया। वापस भारत लौटकर उसकी लाइफ में सबकुछ बदल गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kabir Bedi has speak about his son suicide
kabir bedi
पढ़ाई के दौरान वह डिप्रेशन में था, डिप्रेशन बढ़ता गया और वह सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गया था। उन्होंने अपने बेटे का इलाज करवाया लेकिन दवाइयां उसे उदासी की तरफ ले गई। उन्होंने अपने बेटे के हर दिन को पॉजिटिव बनाने की कोशिश की लेकिन उसकी बीमारी और ज्यादाा गभीर रुप ले रही थी। उसने खुद अपनी बीमारी के बारे में सर्च किया। 
 
विज्ञापन
Kabir Bedi has speak about his son suicide
bollywood - फोटो : self
उसे पता लगा की इस बीमारी के गंभीर नतीजे होंगे। एक दिन उसने मुझसे कहा कि वह सुसाइड करने के बारे में सोच रहा है। यह बात सुनकर मैं हैरान हो गया था। मैंने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं माना। कबीर का कहना था कि एक दिन मैंने उसका ईमेल चेक किया तो मैं बुरी तरह चौंक गया था, यह मेल उसके दोस्तों के लिए था, जिसमें लिखा मुझे फेयरवेल देने आ जाओ और कुछ दिनों बाद उसने सुसाइड कर लिया। उसने एक लेटर छोड़ा था, जिसमें लिखा था कि मैं दूसरी तरफ जा रहा हूं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed