सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया कि सलमान खान की इस फिल्म का नाम 'कभी ईद कभी दिवाली' से बदलकर 'भाईजान' कर दिया गया है, जिसका अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। सलमान खान की इस फिल्म में कई स्टार्स की एंट्री के बाद अब एक और एक्ट्रेस शामिल हो गई है।
2 of 4
पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सलमान खान की इस फिल्म में टीवी की दमदार एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी की एंट्री हुई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में शामिल होने वाली नई अभिनेत्री पलक तिवारी ही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी इस फिल्म के लिए पलक तिवारी को चुना है। पलक फिल्म में जस्सी गिल के अपोजिट होंगी और फिल्म में दोनों का शानदार ट्रैक होगा। हालांकि, इन खबरों पर पलक तिवारी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और ना ही फिल्म के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक एलान किया गया है।
3 of 4
सलमान खान, जगपति बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
शानदार स्टार कास्ट से सजी सलमान की फिल्म
सलमान खान की यह फिल्म काफी ग्रैंड होती जा रही है। फिल्म में हिंदी ही नहीं पंजाब और साउथ से जुड़े सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान के अलावा, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल, तेलुगू एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती, जस्सी गिल, शहनाज गिल नजर आएंगे। बीते दिनों, दावा किया गया था कि फिल्म में जगपति बाबू को भी कास्ट किया गया है और अब इस लिस्ट में पलक तिवारी का नाम भी जुड़ता हुआ दिख रहा है। फिल्म का डायरेक्शन फरहाद सामजी कर रहे हैं। यह फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पलक तिवारी की तारीफ कर चुके हैं सलमान खान
सलमान खान सिनेमा जगत में 'गॉडफादर' कहे जाते हैं और सलमान खान पहले ही पलक की तारीफ भी कर चुके हैं। 'बिग बॉस 15' के एक एपिसोड में पलक तिवारी नजर आई थीं। इस दौरान सलमान खान ने पलक की जमकर तारीफ की थी। इतना ही नहीं, सलमान ने पलक के साथ उनके गाने 'बिजली बिजली' का हुक स्टैप भी किया था। बता दें कि पलक ने सलमान खान की फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।