फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kaali Poster Controversy: Shaktimaan Starrer Mukesh Khanna on Says When Hindus Will Awake

Kaali Poster Controversy: लीना मणिमेकलाई पर भड़के मुकेश खन्ना, कहा- इतनी हिम्मत! ऐसे फिल्ममेकर्स...

Mon, 11 Jul 2022 10:07 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 11 Jul 2022 10:07 AM IST
सार

मुकेश खन्ना ने बिना लीना का नाम लिए कहा था, 'कोई तमीज नहीं है, कोई देशभक्ती नहीं है। मुझे नहीं पता वह हिंदू है या मुस्लिम।'

विज्ञापन
Kaali Poster Controversy: Shaktimaan Starrer Mukesh Khanna on Says When Hindus Will Awake
मुकेश खन्ना और मणिमेकलई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डॉक्युमेंट्री 'काली' पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी निर्माता लीना मणिमेकलाई को रेप की धमकियां मिल रही हैं तो कभी उनपर जगह-जगह एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। इसी बीच भीष्म पितामाह और शक्तिमान जैसे यादगार किरदार निभा चुके मुकेश खन्ना का बयान सामने आया है। अभिनेता ने लीना पर निशाना साधते हुए कहा, 'इतनी हिम्मत!' मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता ने यह तक कह डाला कि हमें ऐसे फिल्ममेकर्स पर रोक लगानी चाहिए। बल प्रयोग न करें, लेकिन कुछ ऐसा करें जिससे इन सब पर रोक लगे।' 

विज्ञापन

अगर हिंदू है तो....
इससे पहले मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियाे जारी कर लीना मणिमेकलाई पर निशाना साधा था। जी हां, अभिनेता ने बिना लीना का नाम लिए कहा था, कोई तमीज नहीं है, कोई देशभक्ती नहीं है। मुझे नहीं पता वह हिंदू है या मुस्लिम। अगर हिंदू है तो उसे शर्म आनी चाहिए। यहां तो कोई भी कुछ भी बोलकर निकल जाता है। लक्ष्मी बॉम्ब बनाते हो आप, तांडव जैसी फिल्में बनाते हो। देखिए किसी भी फिल्ममेकर को बस एक ही लालच होती है कि किसी भी तरह ऑस्कर मिल जाए। लेकिन इस वक्त जब देश में कई घटनाओं से यह संकेत दिए जा रहे हैं कि यदि आपने धर्म के खिलाफ बोला तो सही नहीं होगा, उस वक्त ऐसा पोस्टर लाना और उसे प्राउडली पेश करना सही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं आज भी कहता हूं...
अभिनेता आगे कहते हैं, हम हिंदुओं को इसके खिलाफ खड़े हो जाना चाहिए। लेकिन हमारे अंदर एकता नहीं है। मैंने पहले भी कहा था और आज भी कहता हूं कि हर मंगलवार शाम साढ़े सात बजे अपने नजदीक के मंदिर में जाकर ध्यान लगाएं। इस वक्त हम हिंदुओं को एक होने की जरूरत है। इस माहौल में कट्टर होने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed