साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का जन्मदिन 20 मई को होता है। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी रामा राव के पोते हैं। बीते दिनों साउथ फिल्मों के सुपरस्टार एन.टी रामा राव की बायोपिक रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।
2 of 5
Junior NTR
- फोटो : file photo
एन.टी रामा राव को लोग आंध्र प्रदेश में भगवान मानते हैं। एन.टी आर से जुड़ा बेहद मजेदार किस्सा है जिसे जानकर उनके फैंस भी हैरान हो जाएंगे। उनका एक खास या यू कहें लक्की नंबर कई बार विवादास्पद रहा। नेशनल हेराल्ड की खबर के अनुसार जूनियर एनटीआर ने कुछ समय पहले अपनी कार बीएमडब्लयू के पंजीकरण के लिए फैंसी नंबर 9999 के लिए 11 लाख की बोली लगाई, जिसे लेकर वो काफी सुर्खियों में भी रहे।
3 of 5
NTR car
- फोटो : file photo
जब इस नंबर का सच पता लगाया तो पता चला कि यह नंबर अभिनेता और राजनेता एनटीआर से काफी जुड़ा हुआ है। एनटीआर ने भी पंजीकरण संख्या 9999 के साथ एक कार का उपयोग किया था, जिस समय वह आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री थे। स्वर्गीय एनटीआर की स्मृति में, पंजीकरण संख्या 9999 को उनकी सबसे बड़ी संपत्ति मानते हैं।
4 of 5
Junior NTR
- फोटो : file photo
राजकुमार और महान अभिनेता एनटीआर में बहुत करीबी संबंध थे। वे अक्सर शूटिंग के दौरान सेट पर एक-दूसरे से मिलने जाते थे। एनटीआर कथानायकुडु की प्रेस विज्ञप्ति के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए, पुनीत राजकुमार ने खुलासा किया था कि एन.टी. रामा राव ने उन्हें एक रेस कार भेजी, जिसके पीछे वजह बेहद दिल को छू लेने वाली है।
एनटीआर फिल्म में एक रेस कार ड्राइवर की भूमिका निभा रहे थे। इसलिए, जब पुनीत ने एक छोटे लड़के के रूप में कार को देखा, तो उसने अपने पिता को बताया कि वह ऐसी ही कार लेना चाहता है। इसे जानकर एनटीआर ने उन्हें एक वास्तविक रेस कार भेज दी। घटना को याद करते हुए राजकुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि जब यह घटना हुई तब मैं लगभग 5 या 6 साल का था। स्टूडियो में शूटिंग के बाद, मैं अपने पिता के साथ घर लौट आया। हालांकि हम उस कार को नहीं रख सके और वापस भेज दिया, "।