चॉकलेटी चेहरे वाले अभिनेता जुगल हंसराज ने एक वक्त में सबको दीवाना बना दिया था। उनकी फिल्म 'पापा कहते हैं' तो याद ही होगी। फिल्म के एक गाने 'घर से निकलते ही..' के लिए आज भी जुगल को याद किया जाता है। बतौर हीरो उनके काम को पसंद किया गया लेकिन जल्द ही जुगल इंडस्ट्री से गायब हो गए। 26 जुलाई को जुगल अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
जुगल हंसराज
- फोटो : सोशल मीडिया
जुगल हंसराज ने बतौर बाल कलाकार के तौर पर नौ साल की उम्र में फिल्म 'मासूम' से डेब्यू किया। 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी की मुख्य भूमिका थी। फिल्म में जुगल हंसराज की क्यूटनेस सभी को बहुत पसंद आई। इसके बाद उन्होंने बाल कलाकार के रूप में 'कर्मा', 'सल्तनत', 'झूठा सच' सहित कई फिल्में कीं।
3 of 5
मयूरी कांगो, जुगल हंसराज
- फोटो : सोशल मीडिया
1994 में जुगल हंसराज ने फिल्म 'आ गले लग जा' में लीड रोल के तौर काम किया। फिल्म में उनके अपोजिट उर्मिला मातोंडकर थीं। गौरतलब है कि जुगल की पहली फिल्म 'मासूम' में भी उर्मिला मातोंडकर थीं। जुगल की दूसरी फिल्म 1995 में 'पापा कहते हैं' रिलीज हुई। इसमें उनके साथ मयूरी कांगो थीं।
4 of 5
जुगल हंसराज
- फोटो : सोशल मीडिया
कई सालों बाद जुगल हंसराज ने फिल्म 'मोहब्बतें' से बड़े पर्दे पर वापसी की। इसके बाद वो 'कभी खुशी कभी गम', 'सलाम नमस्ते', 'आ जा नचले', 'प्यार इम्पॉसिबल' और 'कहानी 2' में नजर आए। फिल्मों के अलावा जुगल ने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने टीवी शो 'रिश्ता डॉट कॉम' और 'ये है आशिकी' में भूमिकाएं निभाईं।
5 of 5
जुगल हंसराज
- फोटो : सोशल मीडिया
जुगल हंसराज ने साल 2014 में जैस्मीन ढिल्लन से शादी की। जैस्मीन न्यूयॉर्क में इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। जुगल न्यूयॉर्क में ही परिवार के साथ बस गए हैं। इस कपल का एक बेटा है। फिल्मों में तो जुगल कम ही दिखते हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस से जुड़े हुए हैं।