साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का आज जन्मदिन है। फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और दिग्गज एक्टर रहे एनटी रामाराव के पोते हैं। जूनियर एनटीआर को तारक के नाम से भी बुलाते हैं। 2001 में स्टूडेंट नंबर 1 से जूनियर एनटीआर ने बतौर मुख्य अभिनेता करियर की शुरुआत की थी। जूनियर एनटीआर कई शानदार फिल्मों के साथ लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वो जल्द ही राम चरण के साथ आरआरआर में दिखाई देंगे।
2 of 5
जूनियर एनटीआर की शादी की तस्वीरें
- फोटो : instagram
भले ही जूनियर एनटीआर का नाम समीरा रेड्डी जैसी कई टॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा हो, लेकिन आखिर में उन्होंने अरेंज मैरिज की थी। जूनियर एनटीआर ने साल 2011 में लक्ष्मी प्रनथी से शादी की थी। जूनियर एनटीआर के लिए लक्ष्मी को पसंद करने वाले कोई और नहीं बल्कि आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके चंद्रबाबू नायडू थे। जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर आइए दिखाते हैं उनका वेडिंग एलबम।
3 of 5
जूनियर एनटीआर की शादी की तस्वीरें
- फोटो : instagram
ऐसा कहा जाता है कि दोनों की शादी गुपचुप तरीके से होने वाली थी लेकिन मीडिया को दोनों के जीवन भर के लिए एक साथ होने की खबरें पहले ही लग गईं और उन्हें अपनी फोटो सार्वजनिक करनी पड़ी। 2010 में ही जूनियर एनटीआर लक्ष्मी प्रनथी से शादी करना चाहते थे, मगर उस वक्त उनकी उम्र 17 साल थी। इसलिए ये शादी लक्ष्मी के 18 साल के होने तक के लिए टाल दी गई थी।
4 of 5
जूनियर एनटीआर की शादी की तस्वीरें
- फोटो : instagram
बता दें कि जूनियर एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी, नार्ने श्रीनिवास राव की बेटी हैं, जो प्रसिद्ध तेलुगू समाचार चैनल "स्टूडियो एन" के मालिक हैं। इतना ही नहीं लक्ष्मी की मां चंद्रबाबू नायडू की भतीजी हैं। जूनियर एनटीआर से शादी के समय, लक्ष्मी अठारह साल की थी और हैदराबाद के नजर जूनियर कॉलेज से अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थीं। दोनों ने साल 2011 में सात फेरे लिए थे।
ये भी पढ़ें- Jr NTR Birthday: साउथ के 'सलमान' माने जाते हैं जूनियर एनटीआर, मुश्किल में पड़ चुकी है इस सुपरस्टार की शादी
5 of 5
जूनियर एनटीआर पत्नी और बेटों के साथ
- फोटो : instagram
जूनियर NTR ने मीडिया के अटेंशन से बचने के लिए अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी को छुपा रखा था।हालांकि जूनियर एनटीआर अब दो बेटों के पिता है। जूनियर एनटीआर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें बिग बॉस के साउथ वर्जन के लिए 25 करोड़ रुपए मिले थे। यह फीस KBC का तेलुगू वर्जन करने वाले नागार्जुन और चिरंजीवी की फीस से भी ज्यादा थी।