हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप अपनी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मानहानि मुकदमे को लेकर चर्चाओं में हैं। दोनों के बीच लंबी कानूनी लड़ाई चल रही है। अब अभिनेता की वकील केमिली वास्केज भी इस मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। धीरे-धीरे केमिली का खुद का एक फैन बेस तैयार हो रहा है। एक बार फिर केमिली के फैंस उनकी तरफदारी करते नजर आए। दरअसल हाल ही में ऐसी अफवाहें आईं कि केमिली और जॉनी डेप का रिश्ता सिर्फ पेशेवर नहीं है, बल्कि इससे ज्यादा है। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। केमिली से जब इस अफवाह पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो वह इस पर हंसने लगीं। हाल ही में सामने आए वीडियो में यह देखा गया है।
Johnny Depp Amber Heard: जॉनी डेप का अपनी वकील से चल रहा है अफेयर? डेटिंग के सवाल पर केमिली ने दिया यह रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 22 May 2022 12:26 PM IST
सार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन