{"_id":"642fa157783b29c33a0e25ed","slug":"john-cena-welcomes-priyanka-chopra-on-heads-of-state-know-citadel-actress-reaction-2023-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka: जॉन सीना ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' से जुड़ीं प्रियंका का किया स्वागत, दिल जीत रहा एक्ट्रेस का रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka: जॉन सीना ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' से जुड़ीं प्रियंका का किया स्वागत, दिल जीत रहा एक्ट्रेस का रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई आई हैं। वहीं, बीते दिन एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी सुनाई। ग्लोबल आईकन जल्द ही डब्लूडब्लूई चैंपियन जॉन सीना संग फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में काम करने जा रही हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर हैं। इसी बीच जॉन सीना भी प्रोजेक्ट के लिए खुशी जाहिर करते हुए प्रियंका की तारीफों के पुल बांधते नजर आए हैं।
Trending Videos
2 of 5
जॉन सीना
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉन सीना ने बकायदा ट्वीट कर प्रोजेक्ट 'हेड्स ऑफ स्टेट' से जुड़ने के लिए अपनी खुशी जाहिर की है। डब्लूडब्लूई चैंपियन ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'ऐसी ड्रीम टीम को इकट्ठा करने के लिए
अमेजन स्टूडियो को धन्यवाद।' इद्रिस एल्बा के साथ हेड्स ऑफ स्टेट पर काम करने के लिए उत्साहित हूं और नए कास्ट सदस्य, विश्व प्रसिद्ध प्रियंका चोपड़ा का स्वागत करता हूं।'
जॉन सीना के जरिए गर्मजोशी से स्वागत किए जाने पर प्रियंका चोपड़ा भी खुद को रोक नहीं पाईं और तुरंत आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद जॉन सीना। मैं सेट पर जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती! चलो चलते हैं।' जॉन सीना के पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया ताबड़तोड़ वायरल हो रही है और फैंस इन दोनों सुपरस्टार्स को साथ काम करता देखने के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के लिए बताते चलें कि अमेजन स्टूडियोज की अगली फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में प्रियंका चोपड़ा और जॉन सीना के साथ इद्रिस एल्बा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म इल्या नैशमुल्लर द्वारा निर्देशित है और जोश एपेलबाउम और आंद्रे नेमेक ने इसकी स्क्रिप्ट लिखी है। सफरान कंपनी के पीटर सफरान और जोहान रिकार्ड द्वारा निर्मित इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के मई महीने में शुरू होगी।
गौरतलब हो कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट साझा कर 'हेड्स ऑफ स्टेट' की जानकारी दी थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'अगले पर।' इस बीच, काम के मोर्चे पर, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही रूसो ब्रदर्स की अमेरिकी वेब सीरीज 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी। वेब सीरीज का पहला एपिसोड 28 अप्रैल, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।