बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम शूटिंग के दौरान फिल्म सेट पर घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद जॉन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके बाद यह खूब वायरल हो रहा है। दरअसल जॉन इन दिनों फिल्म अटैक की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में एक्शन सीन फिल्माते हुए उन्हें चोट लगी है। जिसके चलते उनके सिर से खून भी बहने लगा।
2 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि जिस तरह ये शुरू हुआ और जिस तरह से आगे जा रहा है। काफी मजा आ रहा है। हर हिस्से में मस्ती है। इस वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट बताता है कि ये लाल रंग असल में एक ब्लड है। इससे पहले भी जॉन ने फिल्म अटैक के सेट से बाइक चलाते हुए वीडियो शेयर किया था। जिसमें जॉन का का लुक देखते ही बन रहा है।
3 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले जॉन अब्राहम ने फिल्म 'अटैक' से जुड़ी एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह बाइक पर बैठे हुए दिखाई दे रहे थे तो वहीं क्रू मेंबर्स उनके आसपास मौजूद नजर आ रहे थे। जॉन अब्राहम के इस वीडियो और फोटो ने उनके फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ाकर रख दिया है।
4 of 5
john abraham

5 of 5
John Abraham
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म 'अटैक' में जॉन अब्राहम के साथ रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म को खुद जॉन अब्राहम, जयंतिलाल गड़ा और अजय कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा जॉन अब्राहम जल्द ही दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं जॉन की फिल्म सत्यमेव जयते का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।