संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह के किरदार अलाउदीन खिलजी के रोल की हर कोई तारीफ कर रहा है। अब फिल्म में खिलजी के समलैंगिक गुलाम मालिक काफूर का किरदार निभाने वाले जिम सरभ ने रणवीर सिंह के लिए कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनने के बाद रणवीर जिम सरभ के मुरीद हो जाएंगे।
फिल्म में मलिक काफूर की भूमिका निभा रहे जिम का कहना है कि, "मैं अलाउद्दीन खिलजी के रूप में किसी और को नहीं देखता, ये रोल केवल रणवीर सिंह ही कर सकते थे।'' अब रणवीर को अपने लिए ऐसी तारीफ सुनकर जाहिर है खुशी तो बहुत होगी, खासकर तब जब यह तारीफ फिल्म में उनके को- एक्टर ने की हो।
ऐसा पहली बार नहीं है जब अलाउद्दीन खिलजी के किरदर के लिए रणवीर की तारीफ हुई हो इससे पहले 'पद्मावत' में अमिताभ बच्चन को रणवीर का किरदार इतना पसंद आया कि वे उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।दरअसल फिल्म में शानदार एक्टिंग के लिए रणवीर को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें हाथ से लिखा लेटर और गुलदस्ता भेजा था।
बता दें, 'पद्मावत' राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में रिलीज नहीं हुई है, बावजूद इसके फिल्म जोरदार कमाई कर रही है। फिल्म का ओवसीज कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ रहा है।