टीवी शो 'बेपनाह' में जोया का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का 30 मई को जन्मदिन है। जेनिफर विंगेट सबसे पहले 'दिल मिल गए' से चर्चा में आई थीं। इसके बाद जेनिफर का मासूम चेहरा हर किसी के दिल में बस गया। जेनिफर के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 7
जेनिफर विंगेट
- फोटो : instagram
जेनिफर विंगेट की खूबसूरती किसी भी बॉलीवुड अदाकारा पर भारी पड़ती है। जेनिफर विंगेट की खूबसूरती के उनके फैंस कायल है। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं।
3 of 7
जेनिफर विंगेट
- फोटो : instagram
जेनिफर को '50 सबसे अधिक सेक्सी एशियाई महिलाओं' की सूची में शामिल किया जा चुका है। जेनिफर ने 'दिल मिल गए', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई।
4 of 7
जेनिफर विंगेट
- फोटो : instagram
जेनिफर की मां पंजाबी और पिता मराठी क्रिश्चियन हैं। जेनिफर ने 12 साल की उम्र में ही इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। पहली बार उन्हें सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' में देखा गया था।
5 of 7
जेनिफर विंगेट
- फोटो : instagram
जेनिफर ने वर्ष 2000 में 'शाका लाका बूम बूम' से चाइल्ट आर्टिस्ट के तौर छोटे पर्दे पर कदम रखा था। अपने अभिनय से सभी को दीवाने बनाने वाली जेनिफर एक्ट्रेस नहीं एयर होस्टेस बनना चाहती थीं।