ईशा देओल के बर्थडे पर हम आपको एक ऐसा वाक्या बताने जा रहे हैं, जब उनकी
गोद भराई के आयोजन में पंडित की हरकत पर जया बच्चन भड़क गईं थी।
दरअसल हुआ यूं था कि ईशा देओल की गोद भराई का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में ईशा देओल के दोस्तों के साथ हेमा मालिनी के भी कुछ करीबी दोस्त भी फंक्शन अटेंड करने पहुंचे हुए थे, जिसमें जया बच्चन भी एक थीं।
फंक्शन का हर रीति-रिवाज ढ़ंग से निभाया जाएं जया इस बात का पूरा ध्यान रख रही थीं। इसी बीच ईशा देओल की गोदभराई करवाने आए पंडित जी पर जया का गुस्सा फूट पड़ा।
दरअसल फंक्शन के बीच में पंडित जी ईशा के साथ सेल्फी लेने लग गए, जिसे देख जया अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाई और पंडित जी से कहने लगी कि 'आप पहले पूजा पर ध्यान दें'। इसके बाद वहां मौजूद लोग ठहाके लगा कर हंसने लगे।
गौरतलब है कि ईशा देओल पांच साल बाद मां बनी हैं। उनकी बेटी का नाम राध्या है। गोद भराई की रस्म में ईशा और भरत ने दोबारा शादी की थी। ईशा अब फिल्में छोड़ अपनी मैरिड लाइफ एंज्वॉय कर रही हैं।