फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaya Bachchan Birthday: Know about interesting unknown Facts about actress career movies and life

Jaya Bachchan: ठुकरा दी बासु चटर्जी की फिल्म, 17 साल रहीं फिल्मों से दूर, जया बच्चन से जुड़े 10 दिलचस्प किस्से

Wed, 09 Apr 2025 01:41 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 09 Apr 2025 01:41 AM IST
सार

Jaya Bachchan Birthday: दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन आज 09 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। जानते हैं उनकी जिंदगी और करियर से जुड़े दिलचस्प किस्से...

विज्ञापन
Jaya Bachchan Birthday: Know about interesting unknown Facts about actress career movies and life
जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री जया बच्चन ने साल 1971 में फिल्म 'गुड्डी' से डेब्यू किया। तब वे जया भादुड़ी हुआ करती थीं। जया बच्चन सिनेमा की दुनिया में कई यादगार फिल्मों का हिस्सा रहीं। आज के दौर में वे अपने सख्त व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। अक्सर वे लोगों, मीडिया और फैंस पर नाराजगी जताती दिखाई देती हैं। मगर, जया बच्चन शुरुआत से ही अपनी फिल्मों और अन्य कार्यों के मामलो में अपने निर्णयों को लेकर काफी स्पष्ट रही हैं। वे राजनीति में भी सक्रिय हैं और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। आज 09 अप्रैल को जया बच्चन अपना जन्मदिन मना रही हैं। जानते हैं उसने जुड़े दिलचस्प किस्से...

विज्ञापन

Jaya Bachchan Birthday: Know about interesting unknown Facts about actress career movies and life
जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

15 की उम्र में शुरू की अदाकारी
जया बच्चन का जन्म 09 अप्रैल 1948 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ। जया बच्चन ने महज 15 साल की उम्र में अभिनय पारी शुरू कर दी थी। उन्होंने निर्देशक सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म 'महानगर' (1963) में सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाई। उन्होंने इसके बाद दो और बंगाली फिल्में कीं। फिर 'गुड्डी' से बॉलीवुड में दस्तक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaya Bachchan Birthday: Know about interesting unknown Facts about actress career movies and life
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

एफटीआई में गोल्ड मेडलिस्ट रहीं
जया बच्चन पढ़ाई में अव्वल रहीं। उन्होंने अभिनय की बाकायदा पढ़ाई की है। सत्यजीत रे के साथ काम करते हुए ही जया ने पुणे में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआई) ज्वाइन किया। वहां गोल्ड मेडल के साथ वे पास हुईं। 

विज्ञापन

Jaya Bachchan Birthday: Know about interesting unknown Facts about actress career movies and life
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बासु चटर्जी की फिल्म ठुकराई 
जया बच्चन जब इंस्टीट्यूट में पढ़ रही थीं तभी बासु चटर्जी अपनी फिल्म में काम करने के लिए उनसे बात करने आए थे। चटर्जी से जया ने कहा था कि कोर्स पूरा करने से पहले कोई भी छात्र फिल्म में काम नहीं कर सकता, ऐसा नियम है। तब चटर्जी ने जया से कहा था कि उनके जैसी कलाकार के लिए इंस्टीट्यूट की पढ़ाई का कोई महत्व नहीं है। छोड़ दो कोर्स। लेकिन जया ने ऐसा नहीं किया था। बासु चटर्जी ने भी उनकी प्रतीक्षा नहीं की थी। 

Jaya Bachchan Birthday: Know about interesting unknown Facts about actress career movies and life
डैनी-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस एक्टर का किया नामकरण
जब जया बच्चन फिल्म इंस्टीट्यूट में पहुंची तब शत्रुघन सिन्हा उनके सीनियर थे। वहीं डैनी उनके जूनियर। पहली बार में ही उन्हें मेरिट स्कॉलरशिप मिल गई। पहली छात्रवृत्ति जया को और दूसरी डैनी को। दिलचस्प बात यह है कि डैनी का असली नाम 'शेरिंग फैंटसो' था। उन्हें डैनी नाम जया बच्चन ने ही दिया। 

Jaya Bachchan Birthday: Know about interesting unknown Facts about actress career movies and life
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

'गुड्डी' के कारण बढ़ी बिग बी से करीबी
जिन दिनों जया बच्चन पुणे में पढ़ाई कर रही थीं तो उसी दौरान अमिताभ बच्चन अपनी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के लिए आए। जया बच्चन उन्हें पहचानती थीं। जया बच्चन की सहेलियां अमिताभ को लंबू-लंबू कहकर चिढ़ा रही थीं, लेकिन जया ने उन्हें संजीदगी से लिया। उनके मन में उस समय अमिताभ बच्चन की छवि, हरिवंशराय बच्चन के संस्कारी और सादगी पसंद बेटे की थी। ऋषिकेश मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'गुड्डी' के लिए पहले जया भादुड़ी के साथ अमिताभ बच्चन को कॉस्ट किया था। बाद में अमिताभ बच्चन को इस फिल्म से निकाल दिया गया। फिल्म इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि अमिताभ के लिए जया के मन में एक तरह का प्रेम या सहानुभूति इसी घटना के बाद हुई थी।  

Jaya Bachchan Birthday: Know about interesting unknown Facts about actress career movies and life
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेग्नेंसी में किया काम
करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक, तमाम अभिनेत्रियों ने प्रेग्नेंसी में काम किया है और इसके चलते वे चर्चा में रही हैं। मगर, इस लिस्ट में जया बच्चन का नाम भी शामिल है। शादी के बाद भी जया फिल्में करती रहीं। 'शोले' फिल्म के दौरान जया मां बनने वाली थीं। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद जया ने श्वेता को जन्म दिया। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म की शूटिंग की।

Jaya Bachchan Birthday: Know about interesting unknown Facts about actress career movies and life
जया बच्चन का करियर - फोटो : अमर उजाला

17 साल तक इंडस्ट्री से बनाकर रखी दूरी
हालांकि, मां बनने के बाद जया बच्चन फिल्मों से दूर हो गईं। फिल्मों से दूर रहने का फैसला बच्चन परिवार का सामूहिक फैसला था। साल 1981 में जया बच्चन ने अमिताभ और रेखा के साथ सिलसिला फिल्म की। इस फिल्म के बाद जया ने फिल्मों दूरी बना ली। इस फिल्म के रिलीज होने के 17 साल बाद वह 'हजार चौरासी की मां' फिल्म में नजर आईं। यह एक तरह से उनकी दूसरी फिल्मी पारी थी। इसके बाद जया ने 'फिजा', 'कभी खुशी कभी गम', 'कोई मेरे दिल से पूछे', 'द्रोण' और 'लागा चुनरी में दाग' जैसी फिल्में कीं। उनकी हालिया फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी, जो साल 2023 में रिलीज हुई।
 

Jaya Bachchan Birthday: Know about interesting unknown Facts about actress career movies and life
जया बच्चन-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

जया बच्चन की टिप्पणी पर बिग बी को मांगनी पड़ी थी माफी 
साल 2008 में 'द्रौणा' फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा हिंदी में बात कर रही थीं। इस दौरान जया बच्चन ने प्रियंका का हौसला बढ़ाते हुए कहा  'हम यूपी के लोग हैं इसीलिए हिंदी में बात करें, महाराष्ट्र के लोग माफ कीजिए'। उनके इस बयान पर राज ठाकरे नाराज हो गए। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि अगर वो माफी नहीं मांगेंगी तो बच्चन की सभी फिल्मों को बैन किया जाएगा। जया ने माफी नहीं मांगी तो अमिताभ की फिल्म 'द लास्ट लियर' की रिलीज के बाद थिएटर में तोड़-फोड़ की जाने लगी। आखिर अमिताभ बच्चन ने जया के बदले माफी मांगी थी।

Jaya Bachchan Birthday: Know about interesting unknown Facts about actress career movies and life
जया बच्चन - फोटो : एएनआई

दो दशक से राजनीति में सक्रिय
जया बच्चन हर मोर्चे पर मजबूती से सक्रिय रही हैं। फिल्मों में अदाकारी के मामले में उनका मुकाबला नहीं। वे एक आदर्श पत्नी और मां हैं। सामाजिक मुद्दों पर उनकी अच्छी पकड़ है। साल 2004 से वे राजनीति में सक्रिय हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Fact Check: फर्जी निकली 'किंग' में दीपिका के होने की खबर, सिद्धार्थ आनंद की ट्वीट के बाद आया चौंकाने वाला अपडेट

Jaya Bachchan Birthday: Know about interesting unknown Facts about actress career movies and life
जया बच्चन-बिग बी - फोटो : इंस्टाग्राम

संसद में भी दिखाई देते हैं तेवर, सरनेम पर जताई थी आपत्ति
जया बच्चन परदे पर अपने अभिनय से दिल जीत लेती हैं तो संसद में उनके भाषण काफी चर्चा का विषय बनते हैं। जया बच्चन अपने सरनेम पर भी संसद में भड़क चुकी हैं। दरअसल, संसद में जैसे ही उन्हें जया अमिताभ बच्चन कहकर संबोधित किया गया, उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। ऐसा कई बार हो चुका है। जया बच्चन का कहना है कि 'सिर्फ जया बच्चन कहना काफी है। महिलाओं को उनके पति के नाम से जोड़कर बुलाने की यह नई परंपरा ठीक नहीं है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Saif Ali Khan: सैफ पर हमला मामले में पुलिस ने दाखिल की 1000 पन्नों की चार्जशीट, आरोपी के खिलाफ मिले अहम सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed