बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। शाहरुख ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है और बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर करोड़ों फैंस के दिल पर राज कर रहे हैं। हालांकि, शाहरुख के लिए संघर्ष के दिन आसान नहीं रहे, तब से अब तक काफी चीजों में बदलाव आया है। पहले वह एक स्ट्रगलर थे और अब एक सुपरस्टार हैं। अभिनेता ने इस बारे में खुलासा किया कि फिल्मों की स्क्रिप्ट को लेकर समय के साथ उन्होंने क्या-क्या बदलाव देखे हैं।
Shah Rukh Khan: जब शाहरुख खान को संघर्ष के दिनों में दी जाती थी अधूरी स्क्रिप्ट, निर्देशक करते थे ऐसा व्यवहार
बता दें कि एक पुराने साक्षात्कार में शाहरुख खान ने बताया था कि कैसे निर्देशक आधी अधूरी स्क्रिप्ट लेकर उनके पास आते थे और अच्छे डायलॉग के बिना उनसे पर्दे पर जादू चलाने की उम्मीद रखते थे। शाहरुख खान ने बताया कि सुपरस्टार बनने के बाद क्या बदलाव आए। उन्होंने कहा हालात बदल गए। अचानक उन्हीं निर्देशकों ने उनकी स्क्रिप्ट की मांगों के आगे झुकना शुरू कर दिया और उनके जरिए मांगी गई जानकारी पर ध्यान दिया गया। उनके सुपरस्टार बनने की वजह यह रही कि उन्होंने फिल्मों की स्क्रिप्ट पर सावधानीपूर्वक ध्यान दिया और इसका उन्हें अच्छा परिणाम मिला।
Rani Mukerji: नए निर्देशकों के साथ काम करने से पीछे नहीं हटतीं रानी, बोलीं- उन्होंने मेरे करियर को आकार दिया
इंटरव्यू में शाहरुख ने खुलासा किया था कि जब मैं फिल्म साइन करता हूं, तब मैं लोगों को बहुत परेशान करता हूं। अब आप परेशानी बोलिए या डिटेलिंग, यह आप पर निर्भर है। आप मेरे पास कहानी लेकर आए और कहा कि यह स्टोरीलाइन है तो आप कर दीजिए। मैं बोलता हूं कि आप पूरी कहानी लिखकर लाइए और वह भी अच्छे डायलॉग के साथ। शाहरुख ने कहा कि मैं जब फिल्म साइन करता हूं तो निर्माताओं को बहुत परेशान करता हूं। मुझे पूरी कहानी, पटकथा और संवाद चाहिए होते हैं। मैं एक मंच कलाकार हूं।
Gadar 2: 'गदर' की रिलीज के समय घबराए हुए थे सनी देओल, बोले- फिल्म के खिलाफ था बॉलीवुड लेकिन...
शाहरुख खान ने कहा कि जैसे ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने लगीं तो चीजें बदल गईं। अभिनेता ने कहा था कि अभी मैं हिट हो गया तो लोग कहते हैं कि डिटेल के साथ करते हैं। बात है उस लड़के में, वह लंबी रेस का घोड़ा है। पहले जब मैं बात करता था, तब लोग बोलते थे अरे समझता क्या है यार, स्क्रिप्ट मांगता है हमसे। खुद को समझता क्या है। हालांकि समय के साथ चीजें अच्छी हुईं और निर्देशक अच्छी और पूरी स्क्रिप्ट के साथ उनके पास आए।
Parineeti-Raghav: अब तीन नहीं सिर्फ एक होगी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी! फूड टेस्टिंग के लिए पहुंचे थे पैरेंट्स
बात करें शाहरुख खान की आने वाले फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही 'जवान' में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फैंस के बीच फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी हैं। एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं इसके अलावा शाहरुख के पास 'डंकी' भी है।
Monday Flashback: जब शबाना आजमी की इस 'हरकत' पर नाराज हो गए थे शशि कपूर, सेट पर लगाई थी जमकर क्लास