अलाया फर्नीचरवाला ने इस शुक्रवार को फिल्म 'जवानी जानेमन' से हिंदी फिल्म जगत के कदम रखा है। पूजा बेदी और फरहान फर्नीचरवाला की बेटी इस फिल्म में सैफ अली खान और तब्बू के साथ नजर आ रही हैं। इसी बीच अलाया को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।सामने आई जानकारी के अनुसार अलाया, करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' में नजर आ सकती हैं।
2 of 4
Alaia Furniturewalla
- फोटो : amar ujala mumbai
सूत्रों के अनुसार अलाया को फिल्म के लिए कॉस्ट भी कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मियों से बैंकॉक में शुरू होगी। नितिन कक्कड़ निर्देशित जवानी जानेमन को वैसे तो मिली जुली प्रतिक्रिया मिली हैं। हालांकि पहली ही फिल्म में अपनी अदाकारी को लेकर अलाया खूब सुर्खियों में हैं। ज्यादातर लोगों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की है। अब लगता है कि अलाया को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' से अपनी अदाकारी का ईनाम भी मिल गया है।
3 of 4
जवानी जानेमन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'जवानी जानेमन' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 3.24 करोड़ रुपये की कमाई की है। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं बता दें कि फिल्म में अलाया, सैफ अली खान की बेटी का किरदार निभा रही हैं।
4 of 4
aalia furniturewalla
- फोटो : social media
वैसे तो अक्सर स्टारकिड करण की इस फ्रेंचाइजी के जरिए अपने करियर की शुरुआत करते हैं लेकिन अलाया की यह दूसरी फिल्म होगी। उल्लेखनीय है कि इस फ्रेंचाइजी की पहली पार्ट तो सुपरहिट साबित हुई थी, जिसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्र नजर आए थे हालांकि दूसरी पार्ट कुछ खास करने में नाकामयाब साबित हुई थी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे मुख्य किरदार में थे। ऐसे में अलाया के आगे का करियर ग्राफ इस फिल्म के परिणाम पर आधारित होगा।