फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawaan: टीजर के बाद सामने आया शाहरुख की फिल्म का पोस्टर, अलग अंदाज में नजर आए एक्टर

Sat, 04 Jun 2022 09:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 04 Jun 2022 09:42 PM IST
सार

लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर बॉलीवुड के बादशाह अभिनेता शाहरुख खान जल्द ही बैक- टू- बैक फिल्मों से अपनी वापसी के लिए तैयार हैं। पठान, डंकी और अब अभिनेता अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Jawaan: After the teaser the poster of Shahrukh khan starrer film jawaan is released
फिल्म जवान - फोटो : Instagram

लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर बॉलीवुड के बादशाह अभिनेता शाहरुख खान जल्द ही बैक- टू- बैक फिल्मों से अपनी वापसी के लिए तैयार हैं। पठान, डंकी और अब अभिनेता अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी एक और फिल्म का एलान किया था। बीते दिन शाहरुख ने अपनी फिल्म जवान के नाम का खुलासा करते हुए इसका एक टीजर भी जारी किया था। वहीं अब टीजर के बाद किंग खान ने अपनी इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है।

Jawaan: After the teaser the poster of Shahrukh khan starrer film jawaan is released
फिल्म जवान - फोटो : Instagram

अपनी आने वाली फिल्म जवान का टीजर जारी करने के एक दिन बाद, शाहरुख खान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अलग-अलग भाषाओं में फिल्म के पोस्टर जारी किए हैं। सामने आए फिल्म के पोस्टर में शाहरुख घायल और पट्टी बांधे हुए लुक में पोज देते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनका इंटेंस एक्सप्रेशन इसे और भी दमदार लग रहा है।
 

Jawaan: After the teaser the poster of Shahrukh khan starrer film jawaan is released
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने एक लंबा चौड़ा नोट भी शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर को करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, यह रेड चिली सेंट की एक विशेष परियोजना है, जिसने हमारे आस-पास कई कारणों इसकी प्रतीक्षा देखी है। लेकिन कुछ अच्छे लोगों ने कड़ी मेहनत की और इसे पूरा किया। इस सपने को साकार करने के लिए सह-निर्माता गौरव वर्मा,एटली और उनके जवानों को धन्यवाद देना चाहता हूं। 

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawaan: After the teaser the poster of Shahrukh khan starrer film jawaan is released
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी ओर, एटली शाहरुख को पहले की तरह पेश करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि जवान के पास एक्शन, इमोशन और ड्रामा है, जो भरपूर मनोरंजन के लिए बुना गया है। गौरतलब है कि फिल्म जवान अगले साल 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed