बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने गुरुवार (16 जनवरी) को अपना जन्मदिन मनाया। बर्थडे पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। एक तरफ जहां खुद जावेद अख्तर और शबाना आजमी रंग बिरंगे अंदाज में दिखे तो वहीं पार्टी में पहुंचे सितारों भी अलग अलग किरदार में ढले नजर आए। पार्टी में फरहान अख्तर का लुक फिल्म डॉन के गाने 'खईके पान बनारस वाला' वाले अमिताभ की तरह नजर आया। एक नजर पार्टी में पहुंचे सितारों पर..
Photos: जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी में दिखा सितारों का रंग बिरंगा अंदाज, 'डॉन' बने फरहान
जावेद अख्तर की पार्टी में निर्देशक शाद अली अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। खास मौके पर शाद और उनकी पत्नी का लुक भी काफी खास था। दोनों ही फिल्म दीवार के अमिताभ बच्चन वाले लुक में नजर आए। वहीं अनिल कपूर भी झक्कास अंदाज में पार्टी में नजर आए।
पार्टी में निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान भी नजर आईं। इसके साथ ही उर्मिला मातोंडकर ने भी पार्टी में अपना जलवा बिखेरा। हालांकि दिव्या दत्ता ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सभी का दिल जीत लिया। लाल रंग की ड्रेस में दिव्या दत्ता बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी अपनी पत्नी किरण राव के साथ नजर आए। हमेशा की तरह दोनों एक साथ काफी जच रहे थे। इसके साथ ही सतीश कौशिक भी अपनी पत्नी के साथ जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे।
पार्टी में तबु ने भी शिरकत की। वहीं ऋचा चड्ढा ब्वॉयफ्रेंड अली फजल के साथ नजर आईं, दोनों ने एक साथ मीडिया को जमकर पोज दिए। इन सभी के साथ ही अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी पार्टी में पहुंचीं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on