कोरोना काल में बॉलीवुड सितारों की थ्रोबैक तस्वीरें ट्रेंड में बनी हुई हैं। सितारे अपने घरों में ही हैं, ऐसे में कई बार वो खुद अपनी पुरानी तस्वीरें साझा करते हैं तो कई बार उनके फैन पेज अकाउंट से तस्वीरें पोस्ट की गई होती हैं। आज हम आपको कपूर परिवार से ताल्लुक रखने वालीं एक अभिनेत्री की तस्वीर दिखाते हैं, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।
2 of 5
दोस्तों के साथ जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में अभिनेत्री को देखकर पहचान पाना इतना भी मुश्किल नहीं है। चलिए हम बता देते हैं कि आखिर ये अभिनेत्री कौन हैं। ये हैं बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर। तस्वीर में जान्हवी अपने दो दोस्तों के साथ बैठकर पोज दे रही हैं।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
लुक्स की बात करें तो इस दौरान जान्हवी ने सफेद रंग के टॉप के साथ डेनिम जैकेट पहनी है। साथ ही उन्होंने काले रंग की रिप्ड जींस कैरी की है। आउटफिट से मैच करता हुआ स्नीकर्स बिल्कुल परफेक्ट लुक दे रहा है। तस्वीर जान्हवी के डेब्यू से कुछ साल पहले की मालूम पड़ती है।
4 of 5
जान्हवी कपूर, खुशी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले जान्हवी की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वो अपनी बहन खुशी कपूर के साथ नजर आई थीं। जान्हवी और खुशी के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। बचपन में भी दोनों के बीच प्यार साफ झलक रहा है। तस्वीर में नन्हीं जान्हवी खुशी कपूर को किस करते हुए पोज दे रही हैं।
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी के करियर की बात करें तो साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट अभिनेता ईशान खट्टर थे। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। हालांकि पहली ही फिल्म से जान्हवी रातों रात बॉलीवुड की नई सेंसेशन बनकर उभरीं।
दिल बेचारा का ट्रेलर देख सितारे हुए भावुक और धारावाहिकों के सेट्स तक पहुंचा कोरोना, पांच खबरें