श्रीदेवी-बोनी कपूर की बड़ी बेटी और अभिनेत्री जान्हवी कपूर सात मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं। जान्हवी 23 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर की मुख्य भूमिका थी। जान्हवी की पहली फिल्म से लेकर अभी तक उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है। आगे की स्लाइड में देखिए उनकी अनदेखी तस्वीरें।
फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं जान्हवी कपूर, पुरानी तस्वीरों को देख खा जाएंगे धोखा
जान्हवी ने अपनी पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। फिल्मों में डेब्यू से पहले वो कैलिफोर्निया गईं। साल 2015 में उन्होंने ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से अभिनय का कोर्स किया। पढ़ाई खत्म करने के बाद जान्हवी फिल्मों में डेब्यू की तैयारी में जुट गईं।
जान्हवी अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक से खूब चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर जब भी वो कोई तस्वीर शेयर करती हैं तुरंत वायरल हो जाती है। हालांकि जान्हवी के फिल्मों में आने से पहले और अभी के लुक में काफी बदलाव आ गया है। उनकी पुरानी कई तस्वीरों को देखकर तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडस्ट्री में आने से पहले जान्हवी ने अपनी नाक, लिप्स और जॉ लाइन की सर्जरी करवाई है। उनकी पुरानी तस्वीरों को देखें तो फर्क भी नजर आता है। हालांकि जान्हवी ने कभी भी इस पर बात नहीं की है।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
जान्हवी इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं। बीते दिनों वो नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आई थीं। इसके अलावा जान्हवी जल्द ही बायोपिक फिल्म 'गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल' में नजर आने वाली हैं। उनके पास राजकुमार राव के साथ 'रूही-अफ्जा', करण जौहर की 'तख्त' और कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना-2' भी है।
अमिताभ बच्चन ने की बॉलीवुड 'कुड़ियों' की सराहना, 'अंग्रेजी मीडियम' का गाना आया बिग बी को पसंद