बोनी कपूर और श्री देवी की बेटी जान्हवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। जान्हवी ने 2018 में फिल्ममेकर शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। फिल्म में वो ईशान खट्टर के अपोजिट नजर आईं थीं।
2 of 4
Ishaan Khattar, Janhvi Kapoor
- फोटो : social media
बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान भी दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में थी। हालांकि जान्हवी और ईशान ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया था, लेकिन दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया था। अब दोनों ने खुद ही अलग होने का फैसला लिया है।
3 of 4
Ishaan khattar and jhanvi kapoor
जान्हवी और ईशान ने ब्रेकअप की वजह अपने करियर को लेकर बताई है। दोनों ही अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों के ब्रेकअप का एक और कारण सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि ईशान का ओवर पजेसिव व्यवहार जान्हवी को कुछ खास पसंद नहीं था और जान्हवी अपनी वर्क लाइफ में किसी की भी दखल अंदाजी नहीं चाहतीं। ऐसे में दोनों ने ब्रेकअप करने में ही समझदारी समझी।
करियर की बात करें तो जान्हवी बीते दिनों वेब सीरीज घोस्ट स्टोरीज में नजर आईं थी। गौरतलब है कि जान्हवी जल्द ही 'गुंजन सक्सेना कारगिल गर्ल' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा जान्हवी 'रूही-अफ़्जा', 'दोस्ताना-2' और 'तख्त' में भी लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वाली हैं। वहीं ईशान फिल्म 'खाली पीली' में अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे।