बॉलीवुड हो या हॉलीवुड सेलिब्रिटी अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतते हैं। जिसके चलते उनसे जुड़े कई फोटोज और वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। जिसकी वजह से ये सेलेब्स हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। फैन्स इन फोटोज और वीडियोज को पसंद भी खूब करते हैं और इन पर रिएक्शन भी खूब देते हैं। हाल ही में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस का एक वीडियो सोसल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो सलमान खान के भांजे के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
सलमान खान के भांजे संग मस्ती करती दिखीं उनकी हीरोइन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
जैकलीन फर्नांडीस सलमान खान की बहुत अच्छी दोस्त हैं। जैकलीन और सलमान की फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं। कई मौकों पर जैकलीन सलमान के साथ नजर भी आती रहती हैं। लेकिन इस बार जैकलीन सलमान के साथ नहीं बल्कि उनके प्यारे भांजे आहिल के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जैकलीन और आहिल मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैकलीन अहिल के साथ लिविंग एरिया में बैठकर आइसक्रीम खा रही हैं तो वहीं आहिल ओरियो बिस्कुट खा रहे हैं। इसके बाद जैकलीन बिल्ली की आवाज निकालती हैं और ये देख आहिल खुश हो जाते हैं और हंसते हुए अपना ओरियो बिस्कुट एंजॉय करने लगते हैं।
A post shared by Zoom TV (@zoomtv) on
इस वीडियो में जैकलीन और आहिल की कैमिस्ट्री बेहद क्यूट नजर आ रही है। फैन्स भी इन दोनों की कैमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ये वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सलमान खान इस समय अपने पूरे परिवार के साथ पनवेल वाले फार्महाउस में हैं। ये वीडियो भी वहीं की है। जैकलीन भी इस समय सलमान के साथ उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर ही हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों आहिल का जन्मदिन भी इसी फार्महाउस पर मनाया गया था। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। आहिल का चौथा जन्मदिन कोरोना वायरस के खतरे और लॉकडाउन के बीच सिर्फ परिवार वालों की मौजूदगी में ही मनाया गया था।