रणवीर सिंह पर फिल्माए गए बिंगो के विज्ञापन पर लगातार विवाद हो रहा है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इस पर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इस विज्ञापन में सुशांत का मजाक उड़ाया गया है। विवाद बढ़ता देख अब कंपनी ने खुद सामने आकर सफाई दी है।
रणवीर सिंह के 'बिंगो' वाले विज्ञापन पर आई कंपनी की सफाई, कहा- पिछले साल ही शूट कर लिया था
आईटीसी के प्रवक्ता ने इस मामले पर कहा है, 'ये पूरी तरह से गलत और शरारती संदेश फैलाया जा रहा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बिंगो का विज्ञापन एक दिवंगत बॉलीवुड सेलिब्रिटी का मजाक उड़ा रहा है। इस तरह के गलत मैसेज जानबूझकर झूठ फैला रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस तरह के शरारती पोस्ट का शिकार न हों।'
प्रवक्ता ने आगे कहा, 'बिंगो का हालिया विज्ञापन एक साल पहले अक्टूबर 2019 में शूट हुआ था। कोविड 19 की महामारी के कारण बिंगो के लॉन्च में देरी की वजह से इसे इस साल प्रसारित किया गया है।'
क्या है विज्ञापन में
रणवीर सिंह से उनके कुछ सगे संबंधी और पड़ोसी भविष्य में आगे की योजना के बारे में पूछ रहे हैं। विज्ञापन में रणवीर सभी लोगों को विज्ञान और ह्यूमर से भरा चौंकाने वाला जवाब देते हैं। वह उत्तर देते है, 'पैराडॉक्सिकल फोटोन्स ऑफ अतरंगी एल्गोरिदम को ई बराबर एमसी स्क्वायर में लगाकर इंटरस्टेलर मित्र मंडल कांफ्रेंस के एलियंस की फीलिंग्स मैच करने का प्लान है।'
क्या है आरोप
ट्रोलर्स का कहना है कि विज्ञापन में विज्ञान की बड़ी-बड़ी बातें करके रणवीर सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ा रहे हैं। सुशांत के फैंस रणवीर पर इतना भड़क गए कि ट्विटर पर #NoSushantNoBollywood और #BoycottBollywood जैसे हैशटेग ट्रेंड करने लगे।
परिवार के लिए अपना सफल करियर छोड़ चुकी हैं टीवी की ये पांच अभिनेत्रियां, अभिनय से कमाया था खूब नाम