फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ITA AWARDS 2022 Rupali Ganguly abhimanyu Neil Bhatt Shivangi Joshi anil kapoor raveena set fire on stage

ITA AWARDS 2022: नए साल की पहली शाम ये सितारे उतरेंगे जमीं पर, छोटे पर्दे के कलाकारों का बड़ा धमाका

Sat, 31 Dec 2022 03:47 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sat, 31 Dec 2022 03:47 PM IST
सार

आईटीए अवॉर्ड्स के लिए की गई सभी परफॉर्मेंस बेहद शानदार रहीं। अमृता खानविलकर, रूपाली गांगुली, अनुज, नील भट्ट, शिवांगी जोशी, अभिमन्यु जैसे कई और प्रतिभाशाली कलाकारों ने वहां मौजूद लोगों को खूब मनोरंजन किया।

विज्ञापन
ITA AWARDS 2022 Rupali Ganguly abhimanyu Neil Bhatt Shivangi Joshi anil kapoor raveena set fire on stage
आईटीए अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मुंबई में आयोजित इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड्स के 22वें संस्करण में बॉलीवुड और टेलीविज़न इंडस्ट्री के तमाम बड़े नाम छोटे पर्दे और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रतिभा का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए। खासतौर से स्टार प्लस के कार्यक्रमों के कलाकारों ने सभी का खूब ध्यान खींचा। रूपाली गांगुली से लेकर अभिमन्यु, नील भट्ट, शिवांगी जोशी तक हर किसी की परफॉर्मेंस ने माहौल बनाने की पूरी कोशिश की है। स्टार प्लस का ये आईटीए अवार्ड नए साल का शानदार आगाज करने जा रहा है।

विज्ञापन

ITA AWARDS 2022 Rupali Ganguly abhimanyu Neil Bhatt Shivangi Joshi anil kapoor raveena set fire on stage
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आईटीए अवॉर्ड्स के लिए की गई सभी परफॉर्मेंस बेहद शानदार रहीं। अमृता खानविलकर, रूपाली गांगुली, अनुज, नील भट्ट, शिवांगी जोशी, अभिमन्यु जैसे कई और प्रतिभाशाली कलाकारों ने वहां मौजूद लोगों को खूब मनोरंजन किया। इस शो पर मौजूद कई कलाकारों ने प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करने के लिए मंच पर कदम रखा। शो की विनर लिस्ट में शामिल होने वालों में किशोरी शहाणे का नाम भी शामिल हैं, जिन्हें 'गुम है किसी के प्यार में' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन अ नेगेटिव ड्रामा का अवॉर्ड मिला, वहीं इमली ने बेस्ट सीरियल ड्रामा का पुरस्कार जीता, जबकि राजन शाही को आईटीए स्क्रॉल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ITA AWARDS 2022 Rupali Ganguly abhimanyu Neil Bhatt Shivangi Joshi anil kapoor raveena set fire on stage
आईटीए अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस अवॉर्ड सेरेमनी में टेलीविजन की नामचीन हस्तियों के साथ-साथ कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आएंगे, जिनमें अनिल कपूर, रवीना टंडन, वरुण धवन, अनन्या पांडे, विवेक रंजन अग्निहोत्री का नाम शामिल हैं जिन्होंने शो में अपनी मौजूदगी से इस इवेंट को और भी खास बना दिया। इस शो को बेहद शानदार औऱ मजेदार मनीष पॉल, कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने होस्ट किया हैं। शो का प्रसारण 1 जनवरी को शाम 7.30 बजे स्टार प्लस पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed