अपने निर्देशन से दर्शकों का दिल जीतने वाले डायरेक्टर राहत काजमी की अवार्ड विनिंग फीचर फिल्म 'लिहाफ' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म का पहला पोस्टर कांस फिल्म फेस्टिवल मेें दिखाया गया है। यह फिल्म हिंदुस्तानी लेखिका इस्मत चुगताई की चर्चित और विवादित उर्दु कहानी 'लिहाफ' पर आधारित है। इस फिल्म के निर्माता ऑस्क विनर प्रड्यूसर मार्क बेसचेट हैं।
'लिहाफ' के फर्स्ट लुक की लॉन्चिंग में बॉलीवुड डायरेक्टर सुभाष घई भी मौजूद थे। उन्होंने इस फिल्म के लिए 'लिहाफ' की पूरी टीम बधाई भी दी है और कहा कि समलैंगिक जैसे गंभीर विषय पर फिल्म बनाने के लिए 'लिहाफ' की पूरी टीम को शुभकामनाएं। पता हो कि 'लिहाफ' की कहानी दो समलैंगिक महिला के रिश्ते को दर्शाती हैं।
फिल्म के पहले पोस्टर में बिस्तर पर लेटीं दो महिलाओं के पैरों को दिखाया गया है। बात करें लेखिका इस्मत चुगताई इस चर्चित कहानी 'लिहाफ' की तो साल 1942 में यह कहानी अदाब-ए-लतीफ में पहली बार छपी। कहानी छपते ही इस्मात चुगताई पर केस हो गया था,लेकिन उन्हें केस पर जीत हासिल हुई।
इस्मत चुगताई की 'लिहाफ' के द्वारा भारत में पहली बार लेस्बियन प्यार के होने का पता चला। फिल्म 'लिहाफ' में फिल्म पार्रिचड की एक्ट्रेस तनिष्ठ चटर्जी और सोनल सहगल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी तनहा बेगम जान नाम के कैरेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी, जो फिल्म में अपनी पुरी कहानी को बयां करेगी। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।