फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ishita Moitra talks about working in Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani calls it most rewarding experience

Ishita Moitra: स्क्रिप्ट राइटर इशिता ने साझा किया करण जौहर के साथ काम करने का अनुभव, बोलीं- सपना सच हुआ

Sat, 22 Jul 2023 12:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Jul 2023 12:59 PM IST
सार

इशिता मोइत्रा ने कहा कि करण जौहर के साथ काम करना काफी शानदार रहा है। करण के साथ काम करना उनका लंबे वक्त से सपना रहा है।

विज्ञापन
Ishita Moitra talks about working in Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani calls it most rewarding experience
इशिता मोइत्रा-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज को अब सिर्फ चंद दिन बचे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले स्क्रिप्ट राइटर इशिता मोइत्रा ने अपना अनुभव साझा किया है। बता दें कि करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इशिता मोइत्रा ने भी लेखन की जिम्मेदारी संभाली है। इशिता का कहना है कि उनका अनुभव काफी मजेदार रहा।

विज्ञापन

करण जौहर के सिनेमा की तारीफ में कही यह बात
इशिता मोइत्रा ने कहा कि करण जौहर के साथ काम करना काफी शानदार रहा है। इशिता ने कहा, 'मैं करण जौहर के सिनेमा की फैन रही हूं, जो इमोशंस और ड्रामा से भरपूर होता है। स्लो-मोशन लिपसिंक वाले गाने, शिफॉन की साड़ियां पहने हीरोइन और परिवार के सभी सदस्यों को शामिल करते हुए हाई ड्रामा वाले सीन...सभी कुछ बेहद खूबसूरत हैं'।
RRKPK: रणवीर सिंह ने गाया 'किंग खान' की इस ऑइकॉनिक फिल्म का गाना, सोशल पर नेटिजंस ने जमकर लगाई एक्टर की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं- लंबे वक्त से था सपना
इशिता का कहना है कि करण जौहर का सिनेमा हमारे लिए जश्न है। जिंदगी का जश्न है, जिसे हम अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। मैंने हमेशा उनके साथ काम करने का सपना देखा। उनकी फिल्म के लिए लिखना, एक सपने का साकार होने जैसा रहा।
Kajol-Shah Rukh Khan: काजोल को बिल्कुल नहीं पसंद शाहरुख की यह आदत? बोलीं- दूसरों के हिस्से के भी...

विज्ञापन

भाषाओं का है अच्छा ज्ञान
इशिता ने कहा कि इस फिल्म को बहुत प्यार से लिखा गया है, बहुत प्यार से बनाया गया है और अब यह बड़े ही प्यार से बड़े पर्दे पर आ रही है। इशिता से जब पूछा गया कि क्या यह उनके लिए चैलेंजिंग रहा? उस पर उन्होंने बताया, 'मैं दिल्ली से एक बंगाली हूं और आर्मी बैकग्राउंड से आती हूं। इस वजह से मुझे देशभर की कई भाषाओं को सुनने और सीखने में मदद मिली। इसमें पंजाबी ऐसी भाषा है, जिसे में बेहतर तरीके से लिख सकती हूं और पढ़ भी सकती हूं। ऐसे में बंगाली और पंजाबी दोनों भाषाओं पर मेरी पकड़ रही है और इस फिल्म में आप मुझसे बेहतर की उम्मीद कर सकते हैं।'
Stree 2: राजकुमार-श्रद्धा की फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू, दूसरे पार्ट से मिलेगा हॉरर-कॉमेडी का डबल डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed