फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Stree 2 Jio Studios Dinesh Vijans Horror Comedy sequel Stree 2 Shooting Begins Rajkummar Rao Shraddha Kapoor

Stree 2: राजकुमार-श्रद्धा की फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू, दूसरे पार्ट से मिलेगा हॉरर-कॉमेडी का डबल डोज

Sat, 22 Jul 2023 12:16 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 22 Jul 2023 12:16 PM IST
सार

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है, जिससे फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Stree 2 Jio Studios Dinesh Vijans Horror Comedy sequel Stree 2 Shooting Begins Rajkummar Rao Shraddha Kapoor
स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉरर फिल्मों का अलग ही क्रेज है। वहीं, जब इसमें कॉमेडी का तड़का लग जाता है, तो कहानी और ज्यादा दिलचस्प हो जाती है। बीते कुछ समय में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों को दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया है, जिसमें एक नाम फिल्म 'स्त्री' का भी है। वहीं, अब इस मूवी के सीक्वल 'स्त्री 2' को लेकर फैंस का बज हाई है। हाल ही में मूवी का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया। साथ ही इसके रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई। अब फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

'स्त्री 2' में नजर आएंगे ये सितारे 

अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'स्त्री 2' को जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान प्रोडक्शन के जरिए प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस मूवी में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। आधिकारिक तौर पर फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी घोषणा मात्र से ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


Nitesh Tiwari: नितेश तिवारी तीन पार्ट में बनाएंगे 'रामायण'! फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

आधिकारिक तौर पर शुरू हुई शूटिंग

जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर इसकी शूटिंग शुरू होने की पुष्टि की है। वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' एक प्रिय ब्लॉकबस्टर थी, जिसने हॉरर-कॉमेडी जॉनर को परिभाषित किया। वहीं, इसका दूसरा पार्ट दोगुने मनोरंजन का वादा करता है। वहीं, इसकी रिलीज की बात करें तो, मेकर्स ने घोषणा करते हुए बताया था कि फिल्म अगले वर्ष यानी 2024 के अगस्त महीने में रिलीज होगी। 

Ratan Raajputh: टीवी के बाद रतन राजपूत ने साउथ इंडस्ट्री का किया पर्दाफाश, खोले एक से बढ़कर एक राज

'स्त्री 2' की रिलीज डेट

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी रोमांचित हैं। हाल ही में राजकुमार राव ने इसका प्रोमो वीडियो जारी किया था, जिसमें हॉरर और कॉमेडी की एक झलक देखने को मिली। वहीं, वीडियो में पंकज त्रिपाठी कहते दिखे, 'आने वाले समय में चंदेरी पर भय से ज्यादा भयानक खतरे से ज्यादा खतरनाक आफत आने वाली है, और उसको बताने के लिए स्त्री आएगी, आज से ठीक 507 दिन बाद। अगले साल अगस्त 2024 में।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed